Nature Nature

डाइट में सब्जी, फल और नट्स शामिल करने से बेहतर होती है हार्ट हेल्थ, जानें क्या खाएं और क्या नहीं

Nature

यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित हुई एक रिसर्च के मुताबिक फल, सब्जियों और नट्स जैसी चीजों को डाइट में शामिल करना हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है।

सब्जियां, फल और नट्स खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इन्हें खाने से शरीर में उर्जा आने के साथ ही साथ त्वचा पर भी निखार आता है। हाल ही में यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित हुई एक रिसर्च के मुताबिक फल, सब्जियों और नट्स जैसी चीजों को डाइट में शामिल करना हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

स्टडी के मुताबिक 80 देशों में यह शोध किया गया है, जिसमें यह पाया गया कि खराब डाइट या फिर फल, सब्जियों, लीगम्स, नट्स, फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स, मछली, साबूत अनाज या फिर फलों का बहुत कम सेवन करने वाले लोगों में हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का जोखिम रहता है। इन चीजों को डाइट में शामिल नहीं करने से कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। भारत में भी इस स्टडी को साल 2000 में किया गया था, जिसमें 20000 लोगों को शामिल किया गया था। 

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको नियमित तौर पर हरी सब्जियां, उबली सब्जियां और कच्चे फल जैसे सेब, अमरूद या फिर केले आदि खाएं। इसके साथ ही आपको कम से कम 25 से 30 ग्राम तक नट्स जैसे अखरोट, बादाम या फिर पिस्ता आदि खाना है। यही नहीं हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सीमित मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, घी, दही और मक्खन आदि खाना भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप हाई फाइबर फूड खाने के साथ-साथ मछली भी खा सकते हैं। यह सभी चीजें कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम के लिए हेल्दी होती हैं। 

जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड खाना शरीर के अन्य हिस्सों के साथ-साथ हार्ट को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। ऐसे में मसालेदार या फिर ऑयली चीजें खाने से भी धमनियां सख्त होने या फिर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है। ज्यादा मीठी चीजें खाना या फिर शराब का सेवन करना भी हार्ट को नुकसान पहुंचाता है।

  • Related Posts

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश समाचार गढ़ 8 मई 2026। विजय ने तमिलनाडु में सरकार गठन…

    हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    समाचार गढ़ 8 मई 2026 बीकानेर। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू करते हुए अब उनकी अवैध कमाई के स्रोतों पर भी कार्रवाई तेज कर दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

    हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    चलती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    चलती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    बंगाल में सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे मुख्यमंत्री पद

    बंगाल में सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे मुख्यमंत्री पद

    मई की आग बरसाने को तैयार: 46° तक पहुंचेगा पारा, दिन ही नहीं अब रातें भी करेंगी परेशान

    मई की आग बरसाने को तैयार: 46° तक पहुंचेगा पारा, दिन ही नहीं अब रातें भी करेंगी परेशान

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अपग्रेड स्कूलों में शुरू होंगे ऐच्छिक विषय, विद्यार्थियों को मिलेगा पसंदीदा विषय चुनने का मौका

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अपग्रेड स्कूलों में शुरू होंगे ऐच्छिक विषय, विद्यार्थियों को मिलेगा पसंदीदा विषय चुनने का मौका
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights