समाचार-गढ़ 5 सितम्बर 2023 श्रीडूंगरगढ़। यहां की बाल भारती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को डॉ. राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान डॉ.राधाकृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम स्वामी ने कहा कि गुरु शिष्य का रिश्ता अनमोल होता है। गुरु वह दीपक है जो खुद जलकर दूसरों के जीवन में उज्जला करता है। शाला के प्रधानाध्यापक अशोक मानव ने कहा कि शिष्य एकलव्य ने गुरु के लिए अपना अंगूठा काट कर उसे गुरु दक्षणा में दे दिया था। वरिष्ठ अध्यापक बालकराम शर्मा ने शिक्षक को समाज की एक धुरी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक वह है, जो पूरे समाज मे शिक्षा रूपी अलख जलाता है। वरिष्ठ अध्यापिका ललिता शर्मा ने गुरु का महत्व बताया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का सम्मान भी किया गया।




















