Nature Nature

ट्यूबवेल बनाने के नाम पर 12 लाख से अधिक की ठगी, चार सौ बिस्सी का मामला दर्ज

Nature

समाचार-गढ़, 24 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के ऊपनी गांव के एक खेत में ट्यूबवेल बनाने के नाम पर 12 लाख 80 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। परिवादी मुखराम पुत्र प्रभुराम जाट ने जरिये इस्तगासे के थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी नौरंगराम जाट निवासी लाछड़सर तहसील रतनगढ़, प्रोपराईटर बालाजी बोरवेल, लाछडसर के खिलाफ धारा 420, 406, 504 भादस व धारा 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रार्थी ने बताया है कि उसका खेत खसरा नम्बर 163 में है और पहले से बने हुये ट्यूबवैल को और अधिक गहरा (बोरिंग) करवाना चाहता था। इस बात की जानकारी आरोपी को हुई तो आज से करीबन 3 माह पहले आरोपी मेरे पास गांव उपनी आया और कहा कि मेरे पास ट्यूबवैल बनाने व बोरिंग करने की नई व अच्छी मशीन है, मेरे पास प्रशिक्षित मिस्त्री है तथा मेरे पास ब्राडेन्ड कम्पनियों के पाईप, जाली वगैराह है, आपके पुराने ट्यूबवेल को गहराई के बाद 400 फुट और गहराई तक खोद कर पानी चालू कर दुगां। प्रार्थी ने आरोपी से पूछा कि कितने रुपये लेओगे तो आरोपी ने कहा की मैं नई बोरिंग 1500 फुट तक कर दुगां। पानी भरपुर मात्रा में आ जायेगा तथा अगर पानी नहीं आया तो आपसे कुछ पैसे नही लूंगा तथा नया ट्यूबवैल बना कर दुगां। आरोपी ने नये ट्यूबवैल में जिन्दल कम्पनी के पाईप के लगाने और सब कुछ ब्राडेन्ड कम्पनी का सामान लगाने। एक अन्य खेत खसरा नम्बर 85 में नया ट्यूबवैल बनाने उसमें पूरा पानी आने तक जिम्मेदारी ली और इन सभी कामो के लिए 12 लाख 80 हजार रुपये देने की बात कही। आरोपी ने परिवादी से एक बार काम शुरू करने के नाम पर 2 लाख रुपये लिए फिर 2 लाख ओर लिए ओर जून के अंतिम सप्ताह तक काम शुरू करने की बात कही। लेकिन आरोपी नहीं आया तो फोन करने पर जुलाई के पहले हफ्ते में काम शुरू करने की बात कही। फिर 3 जुलाई को काम शुरू कर दिया गया। सात दिन बाद मोटर डालने की बारी आई तो मोटर बोरवेल में नहीं जा पाई। परिवादी ने आरोपी को ओलमा दिया तो आरोपी ने गलती होने की बात कही और दूसरा नया ट्यूबवेल बनाकर देने की बात कही। और कहा कि सारा खर्चा वह खुद वहन करेगा। आरोपी ने ₹200000 और मांगते हुए कहा कि वह सब अच्छा काम कर देगा। ऐसे करके और अलग सामान लाने के नाम पर आरोपी ने अब तक 12 लाख 80 हजार रुपए परिवादी से ले लिए। पाइप छोटे होने के कारण मोटर पाइप में नहीं जा पाई। प्रार्थी ने जब आरोपी से रुपये मांगे ओर ओलमा दिया तो उसने रुपये देने से मना कर दिया और पार्थी के खिलाफ सोशियल मीडिया में पोस्ट वायरल कर दी। परिवादी व उनके भाइयों ने आरोपी को ओलमा दिया और कहा कि इससे हमारी मानहानि हुई है। प्रार्थी ने आरोपी से रुपये वापिस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने जाँच शुरू कर है।

  • Related Posts

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के एंडीज पर्वतों में एक ऐसा शहर बसा है, जहां जिंदगी आसान नहीं बल्कि बेहद चुनौतीपूर्ण है। समुद्र तल से करीब 5,100…

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर उच्चस्तरीय बातचीत होने जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights