Nature Nature

बेरासर व कुकणीयां पंचायत को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

Nature

समाचार-गढ़, 25 सितम्बर 2023। विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ और पंचायत समिति नोखा की ग्राम पंचायत बेरासर व कुकणीयां में करोड़ों की राशि से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनहित में समर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, नोखा पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तरड़, बड़ी संख्या में क्षेत्र के सरपंचगण, पंचायत समिति सदस्य गण, पूर्व सरपंच गण सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विधायक ने 1 करोड़ 37 लाख की लागत से नवनिर्मित बेरासर से अणखीसर सड़क का उद्घाटन किया तो ग्रामीणों व मातृशक्ति ने उनकी वर्षों की पीड़ा पर संज्ञान लेने पर आभार व्यक्त किया। विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गांव में नवनिर्मित लाईब्रेरी का भी उद्घाटन कर युवा साथियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। इसके अलावा विधायक ने गांव में नवनिर्मित ट्यूबवेल, विधायक निधि, पंचायत समिति व ज़िला परिषद मद से हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही गांव कुकणीयां में नवसृजित पंचायत के भवन, नव स्वीकृत राजकीय स्कूल, किसन्लाई नाडी के साथ-साथ नव क्रमोन्नत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, चुलाई धोरा में 10 लाख की राशि से नवनिर्मित सामुदायिक भवन, 18 लाख की राशि से नवनिर्मित सार्वजनिक श्मशान भूमि की चारदीवारी के अलावा अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इस दौरान कुकणीयां सरपंच सुखी देवी, बेरासर सरपंच प्रतिनिधि हरिराम सारण, कुकणीयां सरपंच प्रतिनिधि केशुराम, उत्तमामदेसर सरपंच रेवन्तराम नायक, टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल, अणखीसर सरपंच मनोज कुलड़िया, कुचौर आथूणी सरपंच बनवारी विश्नोई, लालासर सरपंच तोलाराम महरिया, काकड़ा सरपंच श्रीभगवान विश्नोई, गजरूपदेसर सरपंच गोपाल कस्वां, नोखा गांव सरपंच पुरखाराम, मुकाम सरपंच रामूराम, सिनियाला सरपंच सुखदेव, बगसेऊ सरपंच गिरधारीराम, पंचायत समिति सदस्य शिवलाल मेघवाल, पूर्व सरपंच आसूराम चाहर, दानाराम भादू, रामकिशन तर्ड़, खेताराम व आदूराम कस्वां, रामदयाल डोगीवाल, मुखराम गोदारा, अमरगिरी, हनुमान डूडी, किशनाराम विश्नोई, रामेश्वर विश्नोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights