Nature Nature

गांव-शहर हुआ होलिका दहन, रामा श्यामी में बीता दिन, बच्चों और युवाओं ने जमकर खेली होली

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से तीज त्योहारों की रंगत फीकी थी दो साल बाद इस बार होली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। कहते हैं कि होली मस्ती का त्यौहार होता है, इस त्योहार पर हर कोई मस्ती में मस्त मगन नजर आता है छोटे बच्चों, युवाओं से लेकर बूढ़े बुजुर्ग तक होली के रंग में रंगे नजर आते हैं। गुरुवार रात को शुभ लग्न में श्रीडूंगरगढ़ सहित क्षेत्र के प्रत्येक गांव में होलिका दहन किया गया। कई गांव में आयोजन रख कर होली के रसियो ने खूब मनोरंजन करते हुए होली का आनंद उठाया। होली के रसियांे ने नए-नए स्वांग रचकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। होलिका दहन के दौरान क्षेत्र के लोगों ने जमाने का सुगुन लिया। लोगों का मानना है कि इस बार जमाना अच्छा होगा ऐसा संकेत होलिका दहन के दौरान देखने को मिला है। ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों ने तेजा गायन कर अच्छे जमाने की कामना की। शुक्रवार को पूरे दिन रामा श्यामी में बीता तथा बच्चों सहित युवाओं की टोली रंग में रंगी हुई नजर आई। बच्चों सहित युवाओं ने जमकर होली खेली तथा एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। श्रीडूंगरगढ़ सहित क्षेत्र के सातलेरा, बिग्गा, कितासर, ठुकरियासर, मोमासर, उदरासर सहित कई गांवों में होली के रसियो ने देर रात तक धमाल का आयोजन कर खूब मस्ती का आनंद लिया।

सातलेरा गांव में होलिका दहन करते ग्रामीण । फोटो गौरी शंकर सारस्वत सातलेरा
  • Related Posts

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    समाचार गढ़ 23 नवंबर 2026। देश के लोकप्रिय पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड बिसलेरी को पानी के सैंपल की जांच से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स…

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    समाचार गढ़ 23 नवंबर 2026। बीकानेर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नाल थाना पुलिस ने NH-11 पर नाकाबंदी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights