Nature Nature

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा के आलाकमान ने आगामी चुनाव के लिए दिया फ्री हैंड

Nature

नई दिल्ली । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने आगामी चुनाव के लिए फ्री हैंड दे दिया है। इसके साथ ही पिछले कई माह से भाजपा में नेतृत्व को लेकर जो रार चल रही थी उसका भी पटाक्षेप हो गया । वसुंधरा भी फ्री हैंड पाने के लिए लगातार देव दर्शन के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही थी। मंदिर मंदिर कर कर वोट बटोरने वाली प्रदेश भाजपा को वसुंधरा का मंदिरों में दर्शन करने जाना रास नहीं आ रहा था उनके मंदिरों में जाने की शिकायत प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी आलाकमान से थी थी लेकिन राजस्थान के नेतृत्व से पहले से ही नाराज चल रहे आलाकमान ने सतीश पूनिया व उनकी टीम को उनकी हैसियत बता दी वसुंधरा को फ्री हैंड दे दिया। दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में वसुंधरा ही यह तय करेगी की पार्टी का टिकट किसे दिया जाए । गौरतलब है कि राजस्थान में भाजपा विरोध की राजनीति भूल गई थी । भाजपा के नेता विरोध के नाम पर सरकार की जगह अपने ही नेताओं का विरोध कर रहे थे । भाजपा के एक नेता बताते हैं कि पिछले वर्षों में प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने अपनी ही पार्टी के कद्दावर नेताओं को किनारे लगाने का एक सूत्री कार्यक्रम चलाया । राजस्थान में पार्टी की स्थिति काफी कमजोर हुई है उधर गहलोत 2 साल पहले ही चुनावी मूड में आ गए हैं हाल ही में उन्होंने जिस तरह का बजट पेश किया उससे भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में खलबली मच गई और यह साफ हो गया कि किसी नौसिखिया के हाथ में प्रदेश की कमान सौंपने से काफी किरकिरी हो सकती है । गुरुवार रात को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में वसुंधरा राजे पर ही एक बार फिर भरोसा जताकर उन्हें कमाल सौंप दी गई ।भाजपा के सूत्रों ने बताया की गोचर आंदोलन को भाटी का निजी आंदोलन बताने वाले सतीश पूनिया व राजेंद्र राठौड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात भी राजनीतिक हलकों में जोर शोर से सुनाई दे रही है। उधर वसुंधरा को फ्री हैंड मिलने के समाचारों पर देवी सिंह भाटी व उनके समर्थक उत्साह में आ गए । बीकानेर संवाददाता के अनुसार यहां पर भाटी ने एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया वह उसमें ऐलान किया की आलाकमान ने एक मजबूत नेता को फ्री हैंड देकर कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया है। भाटी ने कहा कि चमचागिरी से आने वाली चमक स्थाई नहीं होती इसका नतीजा आप लोग अभी देख रहे हैं। भाटी ने कहा कि वसुंधरा जी आ गई है अब एक एक का हिसाब लिया जाएगा।

  • Related Posts

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights