Nature Nature

बिग ब्रेकिंग। सुखदेवसिंह की हत्या की साजिश में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़, 9 दिसम्बर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। हत्याकांड के फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार राजस्थान के अलावा अन्य प्रदेशों में भी छापेमारी कर रही हैं। रोहित राठौड़ और नितिन फौजी नाम के दो बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वहीं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में जयपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

जयपुर पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की साजिश में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जयपुर पुलिस ने गोगामेड़ी हत्याकांड में साजिशकर्ता हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी रामवीर जाट को गिरफ्तार किया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश विश्नोई ने कहा आरोपी रामवीर ने ही शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ की जयपुर में व्यवस्था कराई थी। आरोपी रामवीर और शूटर नितिन फौजी दोनों ही खास दोस्त हैं। दोनों ही महेंद्रगढ़ में 12वीं कक्षा तक साथ-साथ पढ़े हैं। आरोपी रामवीर जाट से पूछताछ से उसके साथी के बारे में सुराग मिलने की संभावना है।

गौरतलब है कि राजधानी जयपुर में बीते 5 दिसंबर को दो हमलावरों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। इस घटना के दौरान हमलावरों ने अपने साथ आए नवीन शेखावत को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, घर में मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। फिलहाल, दोनों शूटर अभी तक फरार है।

दोनों शूटरों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित…

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में फरार चल रहे दोनों शूटरों के दिल्ली के आसपास छिपे होने का इनपुट मिलने पर गुरुवार देर रात से छापेमारी बढ़ा दी गई। दोनों शूटरों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित होने के बाद राजस्थान पुलिस के साथ-साथ हरियाणा, दिल्ली व पंजाब पुलिस की स्पेशल टीमें संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं इन राज्यों की स्पेशल टीमें लॉरेंस गैंग से जुड़े गुर्गों से जानकारी जुटा रही हैं।

Related Posts

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

समाचार गढ़ | 2 मार्च 2026 भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने टी-20 सुपर-8 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश…

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights