Nature Nature

सर्दियों में खाएं अखरोट, जानें किस समय खाने से मिलता है फायदा?

Nature

अखरोट खाने के फायदे - India TV Hindi

Image Source : SOCIAL

अखरोट खाने के फायदे

ड्रायफ्रुट्स के सेवन से हमारी बॉडी को कई पोषक तत्व मिलते हैं। काजू, बादाम, किशमिश और खजूर पोषक तत्वों से भरपूर हैं इनका सेवन करने से आपके शरीर में कई चीज़ों की आपूर्ति होती है।इनके साथ एक और ड्रायफ्रुट है जो आपके शरीर को सेहतमन्द बनाने में बेहद असरदार है।जी हाँ, हम बात कर रहे हैं अखरोट की।इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।चलिए आपको बताते हैं इस ड्रायफ्रुइट को खाने से आपके शरीर को क्या फायदे होते हैं साथ ही इसे किस समय खाना सबसे ज़्यादा फायदा होता है?

हड्डियां बनाएं मजबूत

इस मौसम में लोगों को हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।अखरोट में मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड आपकी कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाता है।अगर आपकी हड्डियां बहुत ज़्यादा कमजोर हो गई हैं या उनमे हमेशा दर्द रहता है तो रोज़ाना सुबह के समय खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करें।इससे हड्डियों और दांतों की मजबूती बढ़ती है।

वजन करे कम

सर्दियों में लोगों का वजन बहुत तेजी से बढ़ता है।वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के प्रयास करते हैं।अगर आप भी इसी समस्या से गुज़र रहे हैं तो अखरोट का सेवन करें। भीगे अखरोट का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। अखरोट में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है जो भूख कम करता है और शरीर को एनर्जी देता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जो वजन को कंट्रोल करता है।

स्किन होती है मुलायम

सर्दियों में अक्सर लोगों की त्वचा ड्राई हो जाती है, जिस वजह से उन्हें लगातार इचिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है।अगर आप अपनी त्वचा को मुलायम और कोमल बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना अखरोट खाएं।यह आपको एक खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा देगा।

दिमाग के लिए फायदेमंद

जिनकी मेमोरी कमजोर है या जो लोग जल्दी जल्दी चीज़ें भूल जाते हैं उन लोगों को रोज़ाना अखरोट का सेवन करना चाहिए। अखरोट में मौजूद विटामिन E, ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व आपके दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।अखरोट खाने से दिमाग में रक्त संचार बढ़ता है जिससे ऑक्सीजन और पोषक तत्व आसानी से दिमाग तक पहुंच पाते हैं और दिमाग की सेहत बेहतर होती है।

कैंसर का खतरा करे कम

अखरोट का सेवन करने से कैंसर से बचाव किया जा सकता है। इससे प्रोस्टेट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। अखरोट में पाई जाने वाली पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स पाया जाता है जो कैंसर से सुरक्षित रखने में आपकी मदद करता है।

इस समय खाना है सेहत के लिए सबसे फायदेमंद

सुबह के समय भिगोया हुआ अखरोट खाने से सेहत को ज़बरदस्त फायदे मिलते हैं। सुबह नाश्ते में अखरोट खाने से आपको पूरे दिन एनर्जी मिलती रहती है। रोजाना सुबह खाली पेट 5-6 अखरोट खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

  • Related Posts

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। जिस बेटी को मृत समझकर परिवार अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा था, वह अचानक अपने ही ताबूत में हिलने लगी। मां ने जब यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights