Nature Nature

सुदृढ़ समाज की स्थापना के लिए बालिका शिक्षा का होना अति आवश्यक-नाई। महिला व बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से खुला निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सुदृढ़ समाज की स्थापना के लिए बालिका शिक्षा का होना अति आवश्यक है जिससे बालिकाएं पूर्ण रूप से शिक्षित होकर समाज के विकास में अपना योगदान दे सकें, यह विचार आज महिला व बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से खुलने वाले निशुल्क कंप्यूटर सेंटर के उद्घाटन के मौके पर नगरपालिका के मनोनीत पार्षद एडवोकेट मनोज कुमार नाई द्वारा व्यक्त किए गए, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नाई ने कहा कि वो पूरे प्रयास करेंगे कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ कस्बे के लोगों को सही तरीके से मिल सके और आमजन सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर समाज विकास में अपना योगदान दे सकें । कस्बे के राजस्थान कंप्यूटर सेंटर में बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए महिला व बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से तथा पार्षद मनोज कुमार नाई के विशेष प्रयासों के चलते निशुल्क शिक्षा सेंटर की शुरुआत हुई।इस दौरान बड़ी संख्या में कस्बे की बालिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित रही एवं बालिकाओं में भी कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के प्रति उत्सुकता दिखी साथ ही छात्राओं को यह खुशी भी थी उन्हें कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। बालिकाओं ने कहा कि वह पूरी मेहनत से शिक्षा प्राप्त करने का प्रयास करेंगी और समाज व देश हित में अपना योगदान देने की कोशिश करेंगीं। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट मनोज नाई के साथ रमजान रंगरेज समेत कस्बे के समाजसेवी व प्रबुद्ध जन भी उपस्थित रहे एवं सभी ने बालिका विकास के लिए बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।

  • Related Posts

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

    समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। रियाद: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को सऊदी अरब के दक्षिणी इलाके नजरान में बड़ा हमला किया। हमले में 11 नागरिक घायल हुए हैं, जिनमें…

    40 साल बाद बोफोर्स केस पर लगा विराम: सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका ठुकराई, 1989 में चुनावी हार की बड़ी वजह बना था घोटाला

    समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। करीब चार दशक पुराने बोफोर्स मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आखिरी याचिका भी खारिज कर दी। इसके साथ ही इस मामले में अब आगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

    40 साल बाद बोफोर्स केस पर लगा विराम: सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका ठुकराई, 1989 में चुनावी हार की बड़ी वजह बना था घोटाला

    40 साल बाद बोफोर्स केस पर लगा विराम: सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका ठुकराई, 1989 में चुनावी हार की बड़ी वजह बना था घोटाला

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

    सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

    सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights