Nature Nature

ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, 3 बाइक भी पार, कब लगेगी लगाम?

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार दुकानों से व मोटरसाइकिलों की चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है और इन घटनाओं के कारण क्षेत्र के लोग डरे सहमे हुए है। उनको अब इस बात की फिक्र है कि लगातार घट रही चोरी की यह वारदातें कहीं उनकी दुकान या मोटरसाइकिल को तो निशाना नहीं बना लेगी।

शुक्रवार देर रात बाजार स्थित बालिका विद्यालय के पीछे की गली में ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने सेंधमारी करते हुए दुकान में पड़ा सामान पार कर लिया और रफूचक्कर हो गए। दुकानदार राजू पुत्र सांवरमल सुनार ने बताया कि उसकी रिद्धि सिद्धि ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलर्स दुकान है। दुकान मालिक इलियास भाटी सुबह जब अपने घर से बाहर निकला तो दुकान के ताले टूटे हुए थे यह सब देखकर इलियास ने दुकानदार राजू सुनार को फोन कर इसकी सूचना दी। दुकानदार राजू मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो पता चला कि चार चोर ताला तोड़कर दुकान में घुसे और वारदात को अंजाम दिया।

दुकानदार राजू ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान से 800 ग्राम चांदी, 3 ग्राम सोना, करीब 400 ग्राम नगीने, 5 हजार रुपये नकदी पार कर लिए। पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है।

वहीँ कल शाम व देर रात्रि को 3 मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई। लगातार घट रही इन घटनाओं से क्षेत्र के नागरिक भयभीत और परेशान है कि आखिर इन चोरियों पर लगाम क्यों नहीं लग रहा है।

Related Posts

1 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में क्या होने वाला है? भारत के अलर्ट ने बढ़ाई चीन-पाकिस्तान की धड़कनें!

समाचार गढ़ 29 नवंबर 2026। भारत ने बंगाल की खाड़ी में 1 से 3 दिसंबर तक संभावित सैन्य गतिविधियों को लेकर NOTAM और मैरीटाइम एडवाइजरी जारी की है। इसके बाद…

पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

समाचार गढ़ 29 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की एक ग्राम पंचायत इन दिनों अजीब स्थिति से गुजर रही है। यहां महिला सरपंच पति से विवाद के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

1 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में क्या होने वाला है? भारत के अलर्ट ने बढ़ाई चीन-पाकिस्तान की धड़कनें!

1 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में क्या होने वाला है? भारत के अलर्ट ने बढ़ाई चीन-पाकिस्तान की धड़कनें!

पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights