Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार फेको पद्धति से आंख का ऑपरेशन, तुलसी सेवा संस्थान के चिकित्सा क्षेत्र में नए कदम

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल तुलसी सेवा संस्थान चिकित्सा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित करता जा रहा है। सीटी स्कैन जैसी अत्याधुनिक मशीन की स्थापना और संचालन के बाद अस्पताल में बैक्टीरिया फ्री मोड्यूलर ओटी के द्वारा क्षेत्र में प्रथम फेको पद्धति से आंख का ऑपरेशन किया गया। प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि तुलसी सेवा संस्थान में अत्याधुनिक मोड्यूलर ओटी के द्वारा शनिवार को आंख के ऑपेरशन किया गया। इसमें मरीज को बिना चीरे, बिना टांके फेको पद्धति द्वारा लेंस प्रत्यारोपण किया गया। डॉ. चंचल गुप्ता के साथ नर्सिंग टीम ने मात्र 10मिनट में 70वर्ष की वृद्धा को आंख की नई रोशनी प्रदान कर दी। मरीज के परिजनों ने अस्पताल का आभार जताते हुए कहा कि तुलसी सेवा संस्थान अपने नाम के अनुरूप मरीजों की सेवा में संलग्न है। और किफायती दरों पर इलाज कर हमें बड़ी आर्थिक क्षति से बचाया है। संस्थान के अध्यक्ष भीखमचन्द पुगलिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ सहित आसपास के कस्बों और ग्रामीण अंचल की जनता को अपनी बीमारियों के डायग्नोसीस करवाने और इलाज करवाने के लिए जयपुर या बीकानेर जाकर परेशान होने की जरूरत अब संस्थान द्वारा खत्म कर दी गई है। संस्थान द्वारा उचित दरों पर चिकित्सा की जा रही है और इसके परिणाम भी आशानुकूल है। मंत्री सीए धर्मचंद धाड़ेवा ने बताया कि संस्थान अत्याधुनिक उपकरणों और बेहतरीन सेवाओं में निरन्तर प्रगति कर रहा है। संस्थान द्वारा अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में सारे चिकित्सा कार्य किये जा रहे हैं।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights