Nature Nature

विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा जैसलसर, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा VBSY का केन्द्र की मोदी सरकार का विकास रथ आज ग्राम पंचायत जैसलसर में पहुँचा जिसका ग्राम वासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्राम पंचायत जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़ ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार की गारण्टी स्कीम्स की जानकारी आमलोगों को इस शिविर में दी गई। केम्प में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं यथा पीएम किसान, उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम आवास योजना, पीएम मृदा परीक्षण योजना, राजीविका मिशन, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और इन योजनाओं में लाभान्वित लोगों को केम्प प्रभारी राजवीर सिंह कड़वासरा तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ सहित उपस्थित अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।कैम्प में आमजन के इन योजनाओं से सम्बंधित आवेदन पत्र संबंधित विभागों द्वारा लिए गए। केम्प में इंडेन गैस के राजस्थान जीएम एन के माथुर की गरिमामय उपस्थिति रही और उनके द्वारा उज्ज्वला योजना में नए कनेक्शन के लाभार्थियों को कनेक्शन सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर ग्राम पंचायत क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं के अकादमिक, खेलकूद और विभिन्न सह शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल टॉपर्स विधार्थियों को सम्मानित किया गया। राउमावि सातलेरा के संस्था प्रधान नौरत मल शर्मा ने बताया कि राउमावि सातलेरा के कक्षा 01 से 12 के कुल 44 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर शिविर प्रभारी अधिकारी राजवीर सिंह कड़वासरा तहसीलदार के कर कमलों से सम्मानित किया गया। जिनमे विद्यालय की होनहार कबड्डी खिलाड़ी राज्यस्तरीय विजेता टीम की सदस्य रही कु सरिता भुंवाल कक्षा 12 को भी सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर जिले की ख़ास खबरें पढ़े एक साथ

    अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की तबियत बिगड़ी, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप समाचार गढ़ 22 फरवरी 2026। पीबीएम अस्पताल में ऑपरेशन के बाद युवती की हालत बिगड़ने…

    आज शाम तक की राज्यों, देश-दुनिया से बड़ी खबरें पढ़े फटाफट अंदाज में

    समाचार गढ़, 21 फरवरी 2026। शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें 1  भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील पर हस्ताक्षर, PM मोदी ने कहा- ‘आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश साथ…’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर जिले की ख़ास खबरें पढ़े एक साथ

    बीकानेर जिले की ख़ास खबरें पढ़े एक साथ

    आज शाम तक की राज्यों, देश-दुनिया से बड़ी खबरें पढ़े फटाफट अंदाज में

    आज शाम तक की राज्यों, देश-दुनिया से बड़ी खबरें पढ़े फटाफट अंदाज में

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत

    हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 316 अंक उछला

    हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 316 अंक उछला

    उपजिला अस्पताल में 25 लाख की एंबुलेंस चार साल खड़ी, मरीज परेशान

    उपजिला अस्पताल में 25 लाख की एंबुलेंस चार साल खड़ी, मरीज परेशान

    हाल-ए-मौसम। राजस्थान में अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क, दिन में तेज धूप रहने की संभावना, अब दिन में बढ़ेगी गर्मी

    हाल-ए-मौसम। राजस्थान में अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क, दिन में तेज धूप रहने की संभावना, अब दिन में बढ़ेगी गर्मी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights