Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में पालिकाध्यक्ष ने झाड़ू लगाकर स्वच्छ तीर्थ अभियान की शुरुआत की

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सचिव आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं स्वायत्त शासन विभाग राज. सरकार के निर्देशानुसार 14 से 21 जनवरी 2024 तक “स्वच्छ तीर्थ अभियान चलाये जाने के आदेश प्रदान किए गए है। जिसके तहत रविवार को नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में हाई स्कूल के पास स्थित “श्री भूतेश्वर मन्दिर परिसर में पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद व कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की।

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार मंदिर परिसर के अन्दर एवं बाहर चारो तरफ विशेष साफ-सफाई एवं स्वच्छता कर पालिका क्षेत्र के सर्वधर्म के आम नागरिकों को सभी मंदिरों व सभी धार्मिक स्थलों के प्रति साफ-सफाई एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही पालिका क्षेत्र के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों की समग्र स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार करने एवं अभियान पश्चात भी उक्त व्यवस्था निरन्तर रखने के लिए पालिका के संबंधित सफाई जमादार एवं सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के प्रभारी के रूप में कनिष्ठ अभियंता भरत गौड़ को, कमल कुमार चांवरिया को सफाई जागरूकता का संदेश देने व पूरे कस्बे के साफ सफाई की जिम्मेदारी मोहल्ले के जमादारों को दी गई है। आड़सर बास बनवारी लाल, मोमासर बास ललिता देवी, बिग्गाबास मौसमी देवी व कालूबास धर्मेन्द्र को जिम्मेदारी दी गई है। इस अभियान के फोटो गोविंद सैनी द्वारा स्वच्छता पोर्टल पर अपलोड भी किए जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर पुजारी द्वारा प्रदेश में धार्मिक स्थलों के प्रति “स्वच्छ तीर्थ अभियान” चलाये जाने पर केन्द्र एवं राज्य सरकार का आभार प्रकट किया गया तथा पालिका प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    समाचार गढ़ 27 जून 2026। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट के…

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    समाचार गढ़ 26 जून 2026।  जुलाई महीने की शुरुआत के साथ देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights