Nature Nature

आदर्श शिक्षक भंवरलाल राजपुरोहित का नागरिक अभिनंदन 2 फरवरी को

आदर्श शिक्षक भंवरलाल राजपुरोहित का नागरिक अभिनंदन 2 फरवरी को

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। चार दशक तक आदर्श शिक्षक के रूप में अपनी महती सेवाएं देने वाले नब्बे वर्षीय शिक्षक श्री भंवरलालजी राजपुरोहित का नगर के कृतज्ञ शिष्यों तथा नागरिकों के द्वारा 2 फरवरी को राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में भव्य समारोहपूर्वक नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्हें शिष्य समुदाय की ओर से दो लाख रुपये की राशि समर्पित की जाएगी। अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत होंगे तथा विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता शोभाचंद आसोपा होंगे। समारोह की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश राठी करेंगे।
गुरुजी के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए प्रवास से भी शिष्यगण आएंगे। समारोह संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि भंवरलालजी राजपुरोहित ने अपनी शिक्षण यात्रा नगर के प्रारंभिक शिक्षण संस्थान शिवमिडिल स्कूल से की तथा वे नगर की उच्च कोटि की शिक्षण संस्था बालभारती से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद आपने ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में अपनी मानद सेवाएं प्रदान कीं। गुरुजी बेहद मृदु स्वभाव के आध्यात्मिक व्यक्ति हैं।

  • Related Posts

    10 साल पुराने साम्प्रदायिक दंगा मामले में बड़ा फैसला, 6 आरोपी युवक बरी

    10 साल पुराने साम्प्रदायिक दंगा मामले में बड़ा फैसला, 6 आरोपी युवक बरीसमाचार गढ़, 13 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़।श्रीडूंगरगढ़ के वर्ष 2015 में हुए साम्प्रदायिक दंगे के मामले में 10 साल…

    कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के ठिकानों पर ACB का छापा, 75 लाख नकद, किलोभर सोना-चांदी और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 13 फरवरी 2026। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) राजस्थान ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पंचायतीराज विभाग के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छींपा) के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    10 साल पुराने साम्प्रदायिक दंगा मामले में बड़ा फैसला, 6 आरोपी युवक बरी

    10 साल पुराने साम्प्रदायिक दंगा मामले में बड़ा फैसला, 6 आरोपी युवक बरी

    कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के ठिकानों पर ACB का छापा, 75 लाख नकद, किलोभर सोना-चांदी और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

    श्रीडूंगरगढ़ के कांस्टेबल पुनीत कुमार बने “कांस्टेबल ऑफ मंथ”

    श्रीडूंगरगढ़ के कांस्टेबल पुनीत कुमार बने “कांस्टेबल ऑफ मंथ”

    कनिष्ठ सहायक के यहां करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, जांच जारी

    राजपूरा की रोही में दर्दनाक हादसा, कुंड में डूबने से 13 वर्षीय बालिका की मौत

    दिनांक 13 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 13 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights