Nature Nature

बरसा भक्ति रस का गुलाल, निकली कलश यात्रा, भक्ति रस की गंगा में डूबा गांव, जयकारों से गूंज उठा धरती अम्बर, कल होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Nature

बरसा भक्ति रस का गुलाल, निकली कलश यात्रा, भक्ति रस की गंगा में डूबा गांव, जयकारों से गूंज उठा धरती अम्बर, कल होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 13 फरवरी 2024। (सातलेरा से गौरी शंकर सारस्वत की रिपोर्ट ) आसमान से बरसता भक्ति रस के गुलाल के बीच रथ पर विराजमान बाबा श्री हरिराम जी महाराज की श्रृंगारित प्रतिमा, सिर कलश धारण किए मंगल गीत गाती महिलाएं,डीजे पर नाचते गाते बच्चे जवान, बूढ़े,जयकारों से गुंजायमान धरती अम्बर। दृश्य था गांव सातलेरा का जहां वैदिक मंत्रोचार से गांव का पूरा वातावरण ही भक्ति रस में डूबा हुआ नजर आया। यहां गांव के तावनिया मोहल्ले में नवनिर्मित हरिरामजी में बसंत पंचमी को होने वाली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बाबा श्री हरिराम जी महाराज के मंदिर से रवाना होकर गांव के तावनिया चौक होकर नेशनल हाईवे होते हुए गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी मंदिर से रामदेवजी मंदिर, ठाकुर जी मंदिर से गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः बाबा श्री हरिराम जी महाराज के मंदिर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर नाचते गाते बच्चे जवान बूढ़े महिलाओं सहित पूरा गांव आस्था की भक्ति रस में डूबा हुआ नजर आया। कलश यात्रा मे ग्रामीणों द्वारा पुष्प तथा गुलाल बरसा कर भव्य स्वागत किया गया। जयकारों से गांव का कोना कोना भक्ति रस में हिलोरे लेता हुआ नजर आया। गांव में सर्पों के देवता ब्राह्मण कुल अवतारी बाबा श्री हरिराम जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा है।यहां गांव में नव निर्मित मंदिर में बसंत पंचमी बुधवार को शुभ मुहूर्त में 12.15 बजे बाबा श्री हरिराम जी महाराज की मूर्ति स्थापना वैदिक मंत्रोचार के साथ की जायेगी। यहां शनिवार से पंडित गौरी शंकर तावनिया के सानिध्य में पंडितों द्वारा लगातार वास्तु, गायत्री सहित नवचंडी दुर्गा पाठ सहित कई धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। बुधवार को यहां मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सहित कई धार्मिक आयोजन होगे। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष दूधिया रोशनी से सजाया गया है।

श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में बाबा श्री हरिराम जी महाराज के मंदिर से निकली कलश यात्रा।
ग्रामीणों द्वारा पुष्प तथा गुलाल बरसा कर किया गया कलश यात्रा का भव्य स्वागत।कलश यात्रा के दौरान नाचती गाती महिलाएं।
मूर्ति स्थापना को लेकर कलश यात्रा मे नाचते गाते उत्सव मनाते ग्रामीण ।
फूलो से सुशोभित रथ पर विराजमान बाबा श्री हरिराम जी महाराज की श्रृंगारित प्रतिमा।

Related Posts

दुबई से आई फ्लाइट के टॉयलेट में छिपा मिला 4.26 करोड़ का सोना, तस्करों की नई चाल से चौंके अधिकारी

समाचार गढ़ 13 जून 2026 अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के एक बड़े प्रयास का पर्दाफाश किया…

अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची पुलिस, सहयोगी की तलाश में कार्रवाई; भर्ती घोटाले में मदन मित्रा के घर ईडी का छापा

समाचार गढ़ 13 जून 2026 कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। शनिवार सुबह शालबानी थाने की पुलिस टीम कोलकाता के कालीघाट स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दुबई से आई फ्लाइट के टॉयलेट में छिपा मिला 4.26 करोड़ का सोना, तस्करों की नई चाल से चौंके अधिकारी

दुबई से आई फ्लाइट के टॉयलेट में छिपा मिला 4.26 करोड़ का सोना, तस्करों की नई चाल से चौंके अधिकारी

अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची पुलिस, सहयोगी की तलाश में कार्रवाई; भर्ती घोटाले में मदन मित्रा के घर ईडी का छापा

अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची पुलिस, सहयोगी की तलाश में कार्रवाई; भर्ती घोटाले में मदन मित्रा के घर ईडी का छापा

ईरान-अमेरिका शांति समझौते की खबर से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, निवेशकों ने एक दिन में कमाए करीब 10 लाख करोड़ रुपए

ईरान-अमेरिका शांति समझौते की खबर से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, निवेशकों ने एक दिन में कमाए करीब 10 लाख करोड़ रुपए

सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights