Nature Nature

मौसम अलर्ट। बीकानेर संभाग सहित कई जिलों में 19 व 20 फरवरी को बारिश की संभावना

Nature

मौसम अलर्ट। बीकानेर संभाग सहित कई जिलों में 19 व 20 फरवरी को बारिश की संभावना

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़। मौसम विभाग का नया अपडेट है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 19 फरवरी को उत्तर पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है। इस परिसंचरण तंत्र की वजह से 19 व 20 फरवरी को राजस्थान के पांच संभागों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो इन पांच संभागों में जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जयपुर सहित 17 जिलों में कई जगह पर बारिश होने के साथ ओले गिर सकते हैं। बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरु , जयपुर, सीकर, दौसा, अलवर, नागौर, टोंक , भरतपुर, करौली, धौलपुर, जैसलमेर, भीलवाड़ा, फतेहपुर में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
दूसरी ओर किसानों का कहना है कि अगर बरसात होती है तो फसलों को भरपूर फायदा मिलेगा तथा साथ ही किसानों का मानना है कि अगर बरसात के साथ ओला वृष्टि हो गई तो फसलों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। क्योंकि अगेती सरसों मैथी की फसल को नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
गौरतलब है कि इस बार मौसम का अच्छा साथ मिलने से खेतो में सरसों,चना, मैथी, ईसबगोल, गैहू,सहित सभी फसलें अच्छी दिखाई दे रही है।अगर ओला वृष्टि ना होकर बरसात हो जाती है तो बम्फर पैदावार की उम्मीद किसानों को है।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights