Nature Nature

धधकते अंगारों पर अग्नि नृत्य ने मन मोहा, भक्ति रस से सरोबार हुई बिग्गा रोही, 22 को होगी मूर्ति स्थापना

Nature

धधकते अंगारों पर अग्नि नृत्य ने मन मोहा, भक्ति रस से सरोबार हुई बिग्गा रोही, 22 को होगी मूर्ति स्थापना

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 20 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ के गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्यपीठ धड़ देवली धाम पर लगातार धार्मिक आयोजन के चलते बिग्गा रोही भक्ति रस में हिलोरे ले रही है। यहां 22 फरवरी को होने वाली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम में सोमवार रात्रि को सिद्ध सांप्रदाय के गुरु जसनाथ जी महाराज के जम्मे का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें सिद्ध समाज के कलाकारों ने धधकते अंगारों पर अग्नि नृत्य कर श्रद्धालुओं को अचंभित कर दिया। कलाकारों द्वारा धधकते अंगारों पर नृत्य तथा जलते हुए अंगारों को मुंह में लेकर आग उगलने वाली प्रस्तुति ने भाव विभोर कर दिया।गुरु जसनाथ के भक्तों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति एवं अग्नि नृत्य कर राजस्थान की सतरंगी आस्था को साकार कर दिया।अग्नि नृत्य के इस आयोजन में हजारों की तादाद में भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तो ने गुरु जसनाथ जी महाराज के जयकारों से धड़ देवली धाम को गुंजायमान बना दिया। गुरु जसनाथ जी महाराज के जम्में के आयोजन में लिखमादेसर, रीड़ी, कतरियासर, सतासर सहित कई जगह के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
यहां होने वाली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर लगातार पांच दिनों तक विभिन्न धार्मिक आयोजन होगे तथा बोलिया लगाई जाएगी। श्री वीर बिग्गाजी सेवा संस्थान के भीम जाखड़ ने बताया कि यहां करोड़ों की लागत से निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना, मुकुट, ध्वजा, पूजा थाली, चिमटा, चुनरी, गद्दी, प्रसाद, नगाड़ा, घंटी आदि की बोली लगाई जाएगी।वीर बिग्गाजी महाराज की अटूट भक्ति भाव से भक्त लाखो मे बोली लगा रहे हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान द्वारा भोजन, चाय, ठहरने, मेडिकल आदि की व्यवस्था नि:शुल्क की गई है । यहां आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए आसपास के गांव के ग्रामीणों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। मूर्ति स्थापना महोत्सव को लेकर वीर बिग्गाजी महाराज के मंदिर की भव्य सजावट की गई है। मंदिर पुजारी मालाराम तावनिया द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्वलित की जा रही है।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights