Nature Nature

वीर बिग्गाजी महाराज के दर्शन करने गई महिला के गले से सोने के फुलडे़ हुए गायब

Nature

वीर बिग्गाजी महाराज के दर्शन करने गई महिला के गले से सोने के फुलडे़ हुए गायब

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बड़े आयोजन श्री वीर बिग्गाजी महाराज के मूर्ति स्थापना महोत्सव में बिगगाजी महाराज के दर्शन करने गई महिला के गले चार सोने के फुलडे़ रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। महिला के पुत्र बजरंगदास स्वामी निवासी सातलेरा ने समाचार गढ़ को बताया है कि उसकी बुजुर्ग माता फुसीदेवी गांव की महिलाओं के साथ वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम पर धोक लगाने के लिए गई । मां के गले में चार सोने के फुलडे़ पहने हुए थे। धोक लगाने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात ने उसकी मां के गले से सोने के फुलडे़ पार कर लिए। कुछ देर बाद ही जब मां ने फुलडे़ संभाले तो गायब मिले। स्वामी ने बताया कि मां सहित मां के साथ दर्शन करने गई महिलाओं द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। फुलडे़ गायब होने के बाद महिला काफी परेशान हैं।
गौरतलब कि आसोज माह में लगने वाले मेले में भी इसी गांव की महिला रामप्यारी देवी जाखड़ के गले से भी सोने के दस फुलडे़ अज्ञात महिला चोर ने पार कर लिए थे जिसकी रिपोर्ट भी महिला के पुत्र द्वारा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।
वहीं मंदिर परिसर में फुलडे़ गायब होने के बाद मंदिर कमेटी द्वारा भी खोजबीन की जा रही है।

  • Related Posts

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। EEMS 1.0 पोर्टल को बंद कर दिया गया है और अब मई महीने…

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक दोबारा पासबुक के जरिए पढ़ाई करवा सकेंगे। लंबे समय से लागू प्रतिबंध को हटाते हुए शिक्षा विभाग ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights