Nature Nature

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित, पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह 3 मार्च को

Nature

समाचार गढ़, 22 फरवरी बीकानेर। गुरुवार को पुरानी गिन्नानी स्थित गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समिति की बैठक जिला संयोजक मुकेश व्यास की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त प्रावीण्य सूची के अनुसार भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला सचिव व ट्रस्टी देवेन्द्र सारस्वत में बताया कि शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के सहयोग से संचालित इस परीक्षा में बीकानेर जिले से 178 सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों की कक्षा 5 से 12 तक के आठ वर्गों के 9,248 छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया गया था जिसमें से 8,999 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। ग्रामीण क्षेत्रों में नोखा, दंतौर पूगल खाजूवाला, लूणकरणसर, श्रीडुंगरगढ़ तहसील, बीकानेर तहसील व बीकानेर शहर सहित जिला स्तर पर कुल 179 स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला सचिव देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि जिला स्तर पर कक्षा 12 में प्रथम स्थान आयुष पब्लिक शिक्षण संस्थान बंगला नगर बीकानेर की आइना झौरड़, कक्षा 11 में श्री बिग्गाजी शिक्षण संस्थान सातलेरा श्रीडुंगरगढ के दीपक नाथ, कक्षा 10 में श्री करणी विद्यालय श्रीडुंगरगढ की शीतल कुमारी, कक्षा 9 में श्री बिग्गाजी शिक्षण संस्थान सातलेरा श्रीडुंगरगढ के सुभाष पूनिया, कक्षा 8 में गीता देवी पब्लिक स्कूल श्रीडुंगरगढ के स्वरूप सिंह, कक्षा 7 में श्री कन्या जैन माध्यमिक विद्यालय बीकानेर की सौम्या सोनी, कक्षा 6 में भारद्वाज विद्या निकेतन लूणकरणसर के गोविंद स्वामी तथा कक्षा 5 में सूर्या पब्लिक स्कूल श्रीडुंगरगढ की गायत्री शर्मा ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से कक्षा 5 से 12 तक के आठ वर्गों के कुल 144 छात्र-छात्राओं ने जिला व तहसील स्तर की मेरिट लिस्ट में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
गायत्री परिवार ट्रस्ट बीकानेर के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला व तहसील स्तर की मेरिट लिस्ट में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी आठ वर्गों के 144 छात्र-छात्राओं को आगामी 3 मार्च रविवार को गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी बीकानेर में होने वाले पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र, साहित्य, मोमेंटो तथा नगद राशि सहित पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सर्वाधिक प्रतिभागी विद्यालय के रूप में “सुरज बालबाड़ी उमावि जस्सूसर गेट बीकानेर” सहित चयनित संस्था प्रधानों एवं शिक्षक गणों को “पं. श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान” से जिला स्तर पर आयोज्य ‘पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह” में सम्मानित किये जायेंगे।
बैठक में परीक्षा आयोजन समिति सदस्य जवाहरलाल गंगल, रामकुमार चौहान, अविनाश गोयल, धनंजय सारस्वत, कौशल सिंह, मधुबाला शर्मा, शोभा सारस्वत तथा राजेंद्र दुबे ने विचार व्यक्त किये।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights