Nature Nature

थाने में हुई सीएलजी की बैठक, सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कटलों को देंगे नोटिस, पोस्टर का विमोचन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाने में थानाधिकारी इंद्रकुमार व सीओ गोमाराम जाट ने सीएलजी की बैठक आज रविवार शाम को बुलाई। बैठक आगामी त्यौहार होली को देखते हुए बुलाई गई जिसमें होली के त्यौहार सहित ट्रैफिक व अपराध से सम्बंधित चर्चा की गई। बैठक में सीआई ने कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। सीआई इंद्रकुमार ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए बाजार में बनाए गए कटलों को नोटिस देकर उनकी नियमानुसार पार्किंग की व्यवस्था के बारे में पूछा जाएगा। सीआई ने कहा कि नशीले पदार्थ बेचने वाले कैफे, रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंद्रकुमार ने पुलिस के सीसीटीवी कैमरे शुरू करवाने व इनकी संख्या बढ़ाने की भी बात कही जिससे कस्बा कुछ हद तक सुरक्षित हो सके। सीओ गोमाराम ने कस्बेवासियों द्वारा सौहार्द पूर्ण माहौल को प्राथमिकता देने की अपील की। इस दौरान तोलाराम जाखड़ ने गांवो में हुई बड़ी चोरी की वारदातों का उल्लेख करते हुए गांवो में भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने गांवो के बस स्टैंड पर बेरीकैट्स लगवा कर दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास करने की मांग की। इस पर दोनों अधिकारियों ने जनसहयोग से नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरे प्रयास करने की बात कही। बैठक के दौरान थानाधिकारी इंद्रकुमार ने पोस्टर का विमोचन किया और अपराध रोकथाम के लिए नागरिकों से 9530414525 पर कॉल कर सूचना देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि नशीले प्रदार्थों की बिक्री, सड़क दुर्घटना, महिला अत्याचार, झगड़ा व मारपीट, यातायात अव्यवस्था, साइबर क्राईम, बाल विवाह, बाल अत्याचार, वाहन चोरी, फेक कॉल/विदेशी कॉल की सूचना देने की बात कही। इंद्रकुमार ने बताया कि आमजन किसी परेशानी में हो तो वे इस नबंर पर कॉल कर सकते है। वहीं मुख्य बाजार में अगर कोई गाड़ी बीच सड़क खड़ी हो तो कॉल करके या व्हाट्सएप पर फोटो भेज सकते है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा व तुरंत समाधान का प्रयास होगा। बैठक में विमल भाटी, रमेश मूंधड़ा, एडवोकेट चंद्रप्रकाश बारूपाल, मनोज डागा, महेश माली, पवन कुमार, मदन सोनी, कानाराम कल्याणसर नया, सांवरमल प्रजापत, सीमा जोशी, मनोज, प्रियंक शाह, हरि सिखवाल, श्यामसुदंर जोशी, हेमराज भादानी, हरि जोशी, असगर अली, आसिफ बहलिम, बजरंग डूडी सहित अनेक मौजिज नागरिक शामिल हुए।

  • Related Posts

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। EEMS 1.0 पोर्टल को बंद कर दिया गया है और अब मई महीने…

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक दोबारा पासबुक के जरिए पढ़ाई करवा सकेंगे। लंबे समय से लागू प्रतिबंध को हटाते हुए शिक्षा विभाग ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights