Nature Nature

गर्मी बढ़ने के साथ ही मौसम में आया बदलाव, बारिश हुई शुरू, ओलावृष्टि की संभावना

Nature

गर्मी बढ़ने के साथ ही मौसम में आया बदलाव, बारिश हुई शुरू, ओलावृष्टि की संभावना

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश में अब गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पश्चिमी राजस्थान में पारा 40 से ऊपर चला गया। उधर उतरी राजस्थान में मंगलवार देर शाम को मौसम में आए बदलाव के बाद बीकानेर, श्रीगंगानगर, और हनुमानगढ, चूरू में गरज चमक के साथ हल्की बरसात हुई। जानकारी के अनुसार चूरू जिले के सरदारशहर के कुछ गांवों में आज बारिश हुई वहीं अब भी कुछ गांवों में बारिश हो रही है और आसमान में बिजली चमकती हुई दिखाई दे रही है। जिससे यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिली। आज सुबह से ही आसमान में बादलों के आने का दौर जारी रहा। मौसम केंद्र जयपुर के विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में अगले दो दिन में इसी तरह का बदलाव देखने को मिल सकता है। 28 व 29 मार्च को बीकानेर संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
उधर बिगड़े मौसम को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है किसानों का कहना है कि अब फसलों की कटाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में अगर ओलावृष्टि हो गई तो किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। अभी खेतों में सरसों, ईसबगोल, जौ, मैथी, चने की फसल की कटाई हो रही है ऐसे में बरसात किसानों की मेहनत मे खलल डाल सकती है। फिलहाल आसमान में काले बादल छाए हुए हैं जो किसानों की चिंता बढ़ा रहे हैं।

आसमान में छाए काले बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता।बारिश के साथ ओलावृष्टि की बनी संभावना।

Related Posts

‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

केंद्रीय उड्डयन मंत्री बोले- हवाई सुरक्षा से समझौते का सवाल नहीं; एथेनॉल और Sustainable Aviation Fuel (SAF) को लेकर फैली गलतफहमी दूर की। समाचार-गढ़ 6 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: विमान…

शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

रिलायंस, SBI और BEL रहे सबसे बड़े गेनर, जबकि TCS, पावरग्रिड और इंडिगो में बिकवाली; विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थानों की खरीद से बाजार संभला। समाचार-गढ़ 6…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी

Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights