समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के बापेऊ निवासी राजेन्द्र मेघवाल ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी को जॉइन करने के बाद आज पहली बार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उनके प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा जिले में लोकसभा चुनाव के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने भी कांग्रेस का पटका पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर विधिवत पार्टी जॉइन करवाई। इस दौरान सेवादल प्रदेश महासचिव विमल भाटी, पीसीसी सदस्य विक्रम स्वामी व प्रदीप स्वामी भी साथ रहे।
























