Nature Nature

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वाहन रैली व ऊँटों की यात्रा निकाली

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव के मध्य नजर निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं को वोटिंग एवं जागरूक करने के लिए गांवों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रही है। गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने की अपील की जा रही है। आज गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायत उदरासर में स्वीप कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, नायब तहसीलदार विनोद कुमार कड़वासरा, महावीर राम गोस्वामी,  सरपंच किशनाराम गोदारा सहित उपखण्ड कार्यालय की निर्वाचन शाखा की पूरी टीम उपस्थित रही। उमा मित्तल उपखण्ड अधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं और बालक बालिकाओं को मतदाता शपथ दिलवाई। साथ ही ग्रामीणों को आगामी लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान की अपील की।राजवीर कड़वासरा तहसीलदार ने सभी को समय निकाल कर 19 अप्रैल को मतदान केन्द्र पहुँच कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद मतदाता जागरूकता वाहन रैली व रेगिस्तान के जहाज ऊँटों की यात्रा निकाली गई। जिसको उपखण्ड अधिकारी ने आथुना बास गुवाड़ से रवाना किया। इस यात्रा में मतदान हेतु प्रेरित करते हुए राउमावि उदरासर के विद्यार्थियों ने बी एल ओ दुलदास और अध्यापक श्रवण कुमार शर्मा के नेतृत्व में मतदान प्रेरक बेनर नारे लगाते हुए सहभागिता की। इस यात्रा में आमजन,निर्वाचन शाखा के कार्मिक और महिला शक्ति की भागीदारी रही। यह ऊँटों पर यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए अगुणा बास गुवाड़ में समाप्त हुई जहाँ उपस्थित ग्रामीणों को उपखण्ड अधिकारी महोदया द्वारा मतदाता शपथ दिलवाते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आह्वान किया। नायब तहसीलदार उपखण्ड श्रीडूंगरगढ़ श्री विनोद कुमार कड़वासरा ने लोकतंत्र के इस पावन पर्व में सभी मतदाताओं को शामिल होने का आह्वान किया।नायब तहसीलदार श्री महावीर राम गोस्वामी ने शांतिपूर्ण मतदान की अपील की।कार्यक्रम का सञ्चालन श्रवण कुमार शर्मा अध्यापक ने किया।उपखण्ड कार्यालय निर्वाचन शाखा से मुकेश कुमार झरवाल, नौरत मल शर्मा, एल एम टी सहीराम भामू ए एल एम टी,ओमप्रकाश सारण, लीलाराम मीणा, मोहम्मद आरिफ, मदन मेहरा की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights