Nature Nature

श्री आशीर्वाद बालाजी मंदिर प्रांगण मेंभागवत कथा का तृतीय दिवस, माता-पिता का जीवन प्रेरणीय होने पर ही संतति का जीवन सुन्दर बनेगा– संतोष सागर जी महाराज

श्री आशीर्वाद बालाजी मंदिर प्रांगण मेंभागवत कथा का तृतीय दिवस, माता-पिता का जीवन प्रेरणीय होने पर ही संतति का जीवन सुन्दर बनेगा– संतोष सागर जी महाराज

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्री आशीर्वाद बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित सप्त दिवसीय श्री मद् भागवत कथा के तृतीय दिवस की कथा सुनाते हुए युवा संत संतोष सागर महाराज ने कहा कि हम प्रति दिन इक्कीस हजार छह सौ श्वास लेते हैं। प्रभु प्रदत्त इन श्वासों से ही तो यह जीवन है। चौबीस घंटे में सांसो जितने नामों का स्मरण अवश्य करना चाहिए। यही भक्त की कृतज्ञता है। अपनी श्वासों पर भगवान का नाम लिख दीजिए।
महाराज श्री ने कहा कि हमें अपनी श्वासों से सजे हुए जीवन को कैसे जीना है, इस पर बहुत विचार करने की आवश्यकता है। आज हम समय के जिस मोड़ पर हैं, वहां किसी को शब्दों से अधिक नहीं समझा सकते हैं। हमारे बच्चे हम जैसा कहेंगे, वैसा नहीं करेंगे। हम जैसा करेंगे, बच्चे वैसा ही सीखेंगे। पर उपदेश कुशल बहुतेरे। उपदेश देना सरल है, सद राह पर चलना कठिन है। भागवत के मुख्य पात्र परीक्षित के जीवन पर दृष्टि डालें, जीवन जीने की चाह नहीं है, पर कल्याण की चाह है।
महात्मा विदुर और विदुरानी की कथा सुनाते हुए आपने कहा कि भगवान प्रेम से रीझते हैं और भाव से राजी होते हैं।
कथा यजमान जगदीश जी गुरावा के सौजन्य से यहां आशीर्वाद बालाजी मंदिर का निर्माण कराया गया है, किन्तु उन्होंने इस मंदिर को समाज को समर्पित कर दिया है। मंदिर प्रांगण में नव कुण्डीय यज्ञ भी चल रहा है।
कथा संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि आध्यात्मिकता के मनोरथों को जब तक विवेक से नहीं जानेंगे, अध्यात्म चित्त में नहीं उतरेगा। भगवत कथाएं केवल मन-विलास की चीज नहीं। जीवन को सर्वांग सुन्दर बनाने का उपचार हैं।

  • Related Posts

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights