Nature Nature

तेज धमाके के साथ किसान की मेहनत पर गिरी आकाशीय बिजली, चने की ढेरी हुई राख

Nature

तेज धमाके के साथ किसान की मेहनत पर गिरी आकाशीय बिजली, चने की ढेरी हुई राख

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 13 अप्रैल 2024। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आज मौसम पूरी तरह बदला हुआ है।श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में आसमान काले बादलों से अटा हुआ है।श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवो में तेज गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश हुई है।श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में आज बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की कई महीनो की मेहनत कर पकाई गई अरमानों की फसल ढेरी पल भर में ही राख में तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार सातलेरा तोलियासर कांकड़ पर तोलियासर निवासी भिंवसिंह पुत्र रूपसिंह के खेत में काटकर एक जगह रखी चने की ढेरी पर बरसात के दौरान तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।बिजली गिरने से किसान की मेहनत रूपी फसल की ढेरी कुछ ही देर में राख के ढेर में बदल गई ।किसान ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली गिरने से आग आगे नही बढ़ी अन्यथा अन्य ढेरियों को भी नुकसान हो सकता था किसान ने सरपंच प्रतिनिधि को सूचना दी है।सरपंच प्रतिनिधि ने प्रशासन को सूचना दे दी है।इस आकाशीय आपदा में किसान को 15 क्विंटल चने का नुकसान हो गया है।

  • Related Posts

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के एंडीज पर्वतों में एक ऐसा शहर बसा है, जहां जिंदगी आसान नहीं बल्कि बेहद चुनौतीपूर्ण है। समुद्र तल से करीब 5,100…

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर उच्चस्तरीय बातचीत होने जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights