Nature Nature

उन्याले में सावण भादो जैसा मौसम, किसान आशंकित, खेतों में फसल कटाई का काम हो रहा युद्धस्तर पर, देखें फोटो सहित खबर

Nature

उन्याले में सावण भादो जैसा मौसम किसान आशंकित खेतो में फसल कटाई का काम हो रहा युद्धस्तर पर देखे फोटो सहित खबर

समाचार गढ़ श्री डूंगरगढ़ 13 अप्रैल 2024 पिछले तीन चार दिनों से बिगड़े मौसम के मिजाज से उन्याले में सावण भादो जैसा मौसम बना हुआ है.आज सुबह से ही श्री डूंगरगढ़ सहित अंचल में तेज हवा के साथ रुक रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी है मौसम को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।खेतो मे फसलों की कटाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।किसानों ने बताया कि मौसम ने किसानों की नींद उड़ा रखी है।इस समय किसानो ने खेतो में गैंहू,जौ, मैथी ईसबगोल की फसलों की कटाई सहित खेतो में काटकर रखी गई फसलों को निकालने मे दिन रात एक कर रखी है। सातलेरा गांव के किसान आशाराम ,मामराज,मालाराम, मोतीलाल,नंदलाल सहित धीरदेसर चोटियां के किसान सांवरमल सहू ने बताया कि मौसम की अंगड़ाई से किसान वर्ग आशंकित नजर आ रहा है।धीरदेसर चोटियां के किसान सांवरमल सहू ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से बिगड़े मौसम से किसानों को मजदूरों की तंगी के बीच जैसे तैसे करके मशीनों से गैंहू जौ की कटाई करवानी पड़ रही है ताकि किसी तरह फसलों को समेटा जा सके । सहु ने बताया कि दो दिन पूर्व आए तेज अंधड़ से खेतो में काटकर रखी फसलें खेतो में बिखर गई। मौसम विभाग द्वारा 13 व 14 अप्रैल को मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।
दिन रात चल रहे थ्रेसर – मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए किसानों द्वारा काटकर रखी फसलों को निकालने का काम दिन रात चल रहा है।फसलों को निकालने के लिए दिन रात थ्रेसर चल रहे हैं।किसान जैसे तैसे करके अनाज समेट कर बचाने की जुगत कर रहा है।

मजदूरों की बढ़ी मांग – खराब मौसम के चलते मजदूरों की मांग काफी बढ़ गई है।मजदूरों की दिहाड़ी 600 से 700 रुपए प्रति मजदुर तक बढ़ गई है।उसके बाद भी मजदूर नही मिल पा रहे हैं।क्योंकि मौसम को देखते हुए हर तरफ मजदूरों की मांग बढ़ गई है।
फिलहाल आसमान काले बादलों से अटा हुआ है तथा आसमान में गड़गड़ाहट के साथ बिजलियां चमकने के साथ साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है।

काले बादलों से अटे आसमान से रुक रुक कर हो रही बूंदाबांदी के बीच बढ़ रही किसानों की धड़कन।
गुरुवार को दोपहर आए तेज अंधड़ से श्री डूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियां गांव के एक खेत में बिखरी मैथी की फसल।फोटो सांवरमल सहू
बूंदाबांदी के बीच किसान जुटे फसल को समेटने में।मौसम ने बढ़ाई किसानों की धड़कन।
युद्धस्तर पर चल रहा खेतो में फसल कटाई का कार्य,मौसम को देखते हुए किसान आशंकित।
दिन रात चल रहे थ्रेसर। हल्की बूंदाबांदी के बीच फसल निकालने का काम चल रहा युद्ध स्तर पर।
हल्की बारिश से भीगी काटकर रखी ईसबगोल की फसल।
  • Related Posts

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights