Nature Nature

उन्याले में सावण भादो जैसा मौसम, किसान आशंकित, खेतों में फसल कटाई का काम हो रहा युद्धस्तर पर, देखें फोटो सहित खबर

Nature

उन्याले में सावण भादो जैसा मौसम किसान आशंकित खेतो में फसल कटाई का काम हो रहा युद्धस्तर पर देखे फोटो सहित खबर

समाचार गढ़ श्री डूंगरगढ़ 13 अप्रैल 2024 पिछले तीन चार दिनों से बिगड़े मौसम के मिजाज से उन्याले में सावण भादो जैसा मौसम बना हुआ है.आज सुबह से ही श्री डूंगरगढ़ सहित अंचल में तेज हवा के साथ रुक रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी है मौसम को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।खेतो मे फसलों की कटाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।किसानों ने बताया कि मौसम ने किसानों की नींद उड़ा रखी है।इस समय किसानो ने खेतो में गैंहू,जौ, मैथी ईसबगोल की फसलों की कटाई सहित खेतो में काटकर रखी गई फसलों को निकालने मे दिन रात एक कर रखी है। सातलेरा गांव के किसान आशाराम ,मामराज,मालाराम, मोतीलाल,नंदलाल सहित धीरदेसर चोटियां के किसान सांवरमल सहू ने बताया कि मौसम की अंगड़ाई से किसान वर्ग आशंकित नजर आ रहा है।धीरदेसर चोटियां के किसान सांवरमल सहू ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से बिगड़े मौसम से किसानों को मजदूरों की तंगी के बीच जैसे तैसे करके मशीनों से गैंहू जौ की कटाई करवानी पड़ रही है ताकि किसी तरह फसलों को समेटा जा सके । सहु ने बताया कि दो दिन पूर्व आए तेज अंधड़ से खेतो में काटकर रखी फसलें खेतो में बिखर गई। मौसम विभाग द्वारा 13 व 14 अप्रैल को मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।
दिन रात चल रहे थ्रेसर मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए किसानों द्वारा काटकर रखी फसलों को निकालने का काम दिन रात चल रहा है।फसलों को निकालने के लिए दिन रात थ्रेसर चल रहे हैं।किसान जैसे तैसे करके अनाज समेट कर बचाने की जुगत कर रहा है।

मजदूरों की बढ़ी मांग खराब मौसम के चलते मजदूरों की मांग काफी बढ़ गई है।मजदूरों की दिहाड़ी 600 से 700 रुपए प्रति मजदुर तक बढ़ गई है।उसके बाद भी मजदूर नही मिल पा रहे हैं।क्योंकि मौसम को देखते हुए हर तरफ मजदूरों की मांग बढ़ गई है।
फिलहाल आसमान काले बादलों से अटा हुआ है तथा आसमान में गड़गड़ाहट के साथ बिजलियां चमकने के साथ साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है।

काले बादलों से अटे आसमान से रुक रुक कर हो रही बूंदाबांदी के बीच बढ़ रही किसानों की धड़कन।
गुरुवार को दोपहर आए तेज अंधड़ से श्री डूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियां गांव के एक खेत में बिखरी मैथी की फसल।फोटो सांवरमल सहू
बूंदाबांदी के बीच किसान जुटे फसल को समेटने में।मौसम ने बढ़ाई किसानों की धड़कन।
युद्धस्तर पर चल रहा खेतो में फसल कटाई का कार्य,मौसम को देखते हुए किसान आशंकित।
दिन रात चल रहे थ्रेसर। हल्की बूंदाबांदी के बीच फसल निकालने का काम चल रहा युद्ध स्तर पर।
हल्की बारिश से भीगी काटकर रखी ईसबगोल की फसल।
  • Related Posts

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के एंडीज पर्वतों में एक ऐसा शहर बसा है, जहां जिंदगी आसान नहीं बल्कि बेहद चुनौतीपूर्ण है। समुद्र तल से करीब 5,100…

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर उच्चस्तरीय बातचीत होने जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights