Nature Nature

व्यापार मण्डल ने लिया 2 बजे बाद बाजार बन्द का लिया निर्णय, पुलिस प्रशासन मुस्तेद

Nature

धर्मयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, व्यापार मण्डल ने लिया 2 बजे बाद बाजार बन्द का निर्णय
समाचार गढ़, 16 अपै्रल 2024, श्रीडूंगरगढ़। हिन्दू नववर्ष व रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली धर्मयात्रा आज दोहपर 3 बजे इंडोनेशिया से आये कलाकार की प्रस्तुति से होगा। आयोजन समिति के संयोजक बृजलाल तांवणिया ने बताया कि विहिप व बजरंग दल व आयोजन समिति जुड़े लोग तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे है। और कुछ घंटो बाद आयोजन की शुरूआत होगी। पूरे रूट पर जगह-जगह इत्रवर्षा पुष्प वर्षा होगी। मैन बाजार के बस स्टैण्ड पर विशाल स्वागत द्वार बनाया गया है। इसके साथ धर्मयात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए जल की व्यवस्था भी की गई है। काशी विश्वनाथ की प्रसिद्ध झांकी तैयार हो रही है। इस धर्मयात्रा में बड़ी संख्या में पुरूष, महिला, युवा व युवतियां शामिल होगी। इस धर्मयात्रा में शामिल होने के लिए पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस यात्रा में डीजे, सजे ऊंट, घोडी, रथ, ढोल नगाड़े और झांकिया आकर्षण का केन्द रहेगी। इसी साथ धर्मयात्रा में कानून व्यवस्था बनी रहे इसके पुलिस प्रशासन व उनकी गाड़िया लगातार गश्त करते हुए मुस्तेद नज़र आ रही है। थानाधिकारी इंद्रकुमार अपनी टीम के साथ बाजार स्थित बस स्टेंड पर दिखाई दिए।

व्यापार मण्डल ने 2 बजे बाद बाजार बन्द का लिया निर्णय
समाचार गढ़। धर्मयात्रा के मद्देनजर व्यापार मण्डल की एक बैठक में बाजार बन्द का निर्णय लिया गया है। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्यामसुन्दर पारीक ने कहा है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम ताल मैदान से दोपहर 3 बजे से धर्मयात्रा के आयोजन की शुरूआत होगी ऐसे में बाजार में व्यापारीगण व व दुकानों में कार्यरत स्टाप भी इस यात्रा में शामिल होंगे। इसलिए बैठक में दोपहर 2 बजे बाजार बन्द रखने का निर्णय लिया है। वहीं अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों व स्टाप सहित क्षेत्र के लोगों से इस भव्य धर्मयात्रा में शामिल होने की अपील की है।

ताल मैदान स्थित भूतनाथ मंदिर के सामने धर्मयात्रा के लिए सजा पांडाल।
धर्म यात्रा रूट में मैन बाजार बस स्टैंड पर बनाया गया विशाल स्वागत द्वार
धर्म यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद, बस स्टैंड पर थाना अधिकारी इंद्र कुमार टीम के साथ मौजूद
  • Related Posts

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी…

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights