Nature Nature

जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से सेवाधाम को प्रदत्त वाहन का लोकार्पण, देखें विभिन्न फ़ोटो

Nature

जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से सेवाधाम को प्रदत्त वाहन का लोकार्पण

समाचार गढ़, 16 अप्रैल 2024, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को स्व. रतनलाल पारख की स्मृति में जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से एक कार वाहन सेवाभारती संस्था को समर्पित कर लोकार्पित किया गया। मघराज मोतीलाल तापड़िया सेवाधाम प्रांगण में आयोजित एक छोटे समारोह में विधि विधान तथा शुभ मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सामाजिक कार्यकर्ता रूपचंद सोनी ने सेवाभारती के सभी प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि सेवाभारती पिछड़े क्षेत्र के बालक बालिकाओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तथा संस्कार प्रदान करती है।
जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट के प्रधान न्यासी जतनलाल पारख ने इस अवसर पर कहा कि सेवाभावी संस्थाएं जब हम प्रवासीजनों को सेवा का अवसर प्रदान करती हैं तो हम लोग उपकृत होते हैं। जन्म भूमि की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। सेवाभारती बच्चों को संस्कारित करती है। आज अपसंस्कृति के प्रसार दौर में अभी समाजों में बच्चों को संस्कारित करने की बहुत आवश्यकता है।
उन्होंने इस अवसर पर यह अपेक्षा प्रकट की कि बच्चों को मातृभाषा राजस्थानी सिखाई जाए। भाषा सीखनेवाले बच्चे यहां की संस्कृति को गहरे से समझ सकेंगे। सेवाभारती के अध्यक्ष इन्द्रचंद तापड़िया ने आभार ज्ञापित किया। नगर के बहुत से गणमान्य जनों की कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी…

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights