Nature Nature

स्कूलों के बाद अब गृह मंत्रालय की इमारत को बम से उड़ाने की धमकी, MHA अधिकारी को आया ईमेल

Nature

समाचार गढ़, 22 मई 2024। ये ईमेल गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को मिला था. बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे ये ईमेल आया था।  इसके बाद आनन-फानन में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने बिल्डिंग को पूरी तरह चेक किया। हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस धमकी वाले ईमेल को फेक करार दिया है। दिल्ली के फायर अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियो के साथ एक डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीम ने बिल्डिंग की तलाशी ली. नॉर्थ ब्लॉक में तैनात एक अधिकारी को बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद डीएफएस को कॉल किया गया था. तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
बता दें कि दिल्ली और नोएडा में 1 मई को करीब 150 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी वाला। भेजा गया था। इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिससे हड़कंप मच गया था। जांच में पता चला है कि धमकी भरे ईमेल का आईपी एड्रेस हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट का था. आईपी एड्रेस से पता चला कि दिल्ली-एनसीआर को ये मेल बुडापेस्ट से भेजे गए थे.

फिलहाल दिल्ली पुलिस हंगरी की जांच एजेंसियों से संपर्क में है। दहशतगर्दों ने जिस मेल सर्वर mail.ru का इस्तेमाल किया गया वो रूस का था। रूस से पुलिस को इंटरपोल के जरिए कई जानकारियां मिलीं जिसके बाद पता चला कि धमकी भरे मेल का आईपी एड्रेस बुडापेस्ट का है।

ईमेल मिलने के बाद से ही पुलिस ने सभी स्कूलों में जाकर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस डॉग और बम स्क्वॉड के साथ स्कूलों में पहुंची. बाद में खुलासा हुआ कि धमकी भरा ईमेल फर्जी था, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से पैनिक न करने की अपील की थी. बाद में ये फर्जी निकला था। वहीं इसके बाद देश के एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।  ये ईमेल भी जांच में फर्जी पाया गया था।

  • Related Posts

    IIT दिल्ली में PM मोदी की छात्रों को सीख: “सिर्फ सवाल मत पूछिए, समाधान भी खोजिए”, बोले- अगले 35 साल विकसित भारत की नींव रखेंगे आप

    समाचार-गढ़ 8 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 35 वर्षों…

    भारत की नजर छठी पीढ़ी के फाइटर जेट पर: फ्रांस के FCAS से जुड़ने की तैयारी, संसदीय समिति ने मांगा रोडमैप

    समाचार-गढ़ 8 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारत ने छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान हासिल करने की दिशा में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संसद की रक्षा संबंधी स्थायी समिति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IIT दिल्ली में PM मोदी की छात्रों को सीख: “सिर्फ सवाल मत पूछिए, समाधान भी खोजिए”, बोले- अगले 35 साल विकसित भारत की नींव रखेंगे आप

    IIT दिल्ली में PM मोदी की छात्रों को सीख: “सिर्फ सवाल मत पूछिए, समाधान भी खोजिए”, बोले- अगले 35 साल विकसित भारत की नींव रखेंगे आप

    भारत की नजर छठी पीढ़ी के फाइटर जेट पर: फ्रांस के FCAS से जुड़ने की तैयारी, संसदीय समिति ने मांगा रोडमैप

    भारत की नजर छठी पीढ़ी के फाइटर जेट पर: फ्रांस के FCAS से जुड़ने की तैयारी, संसदीय समिति ने मांगा रोडमैप

    सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान का बड़ा रक्षा समझौता: एक पर हमला हुआ तो तीनों पर हमला माना जाएगा

    सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान का बड़ा रक्षा समझौता: एक पर हमला हुआ तो तीनों पर हमला माना जाएगा

    Russia Sanctions: रूस से तेल खरीदने वालों पर 100% टैरिफ का रास्ता साफ, अमेरिकी सीनेट में बिल पास

    Russia Sanctions: रूस से तेल खरीदने वालों पर 100% टैरिफ का रास्ता साफ, अमेरिकी सीनेट में बिल पास

    वनडे क्रिकेट ने रचा इतिहास: पूरे हुए 5,000 इंटरनेशनल मैच, ऑस्ट्रेलिया जीत में नंबर-1; सचिन सबसे ज्यादा रन, कोहली के नाम 54 शतक

    वनडे क्रिकेट ने रचा इतिहास: पूरे हुए 5,000 इंटरनेशनल मैच, ऑस्ट्रेलिया जीत में नंबर-1; सचिन सबसे ज्यादा रन, कोहली के नाम 54 शतक

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights