Nature Nature

कचरा डालने की बात पर हुई कहासुनी,  पहुंची मारपीट तक, थाने में मुकदमा दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 22 मई श्रीडूंगरगढ़। कचरा डालने की बात को लेकर पड़ोसियों में कहासुनी के बाद गालियां निकालने और मारपीट का मामला सामने आया है और इस संबध में मुकदमा भी दर्ज हुआ हैं। कस्बे के राजकुमार पुत्र माणकचंद बोहरा निवासी कालूबास ने थाने में उपस्थित होकर  पुलिस को बताया कि  21मई को सुबह 8.00 बजे मैं अपने घर के बरामदे में खड़ा था और मेरे घर के पास पड़ौसी जगदीश स्वामी की पत्नी ने मेरे घर के सामने कचरा डाल दिया। जब मैंने कचरा डालने से मना किया तो उसने गालियां निकाली। उसके बाद उसने पति जगदीश दास, अपने बेटे लालदास को बुला लिया और बाप बेटे ने मेरे घर में घुस कर मारपीट की। लालदास ने मेरे गले का सोने फुलड़ा तोड़ लिया। उसके बाद जगदीश का बेटा विकी हाथ में लोहे का सरिया लेकर मेरे घर में आया और जान से मारने के उद्देश्य से आवेश में आकर मेरे सर पर वार किया। मैं जैसे तैसे बचकर घर में घुसा तो जगदीश, लालदास, विकी व जगदीश की पत्नी एकराय होकर घर के मेन गेट के आगे बैठ गए और मारने की एलानिया धमकी दी। इसके बाद मेरे पिता व भाई ने आकर उन्हें समझाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights