Nature Nature

23 मई को घर में बेटी का विवाह, सिलेंडर से घर में लगी आग, आग से सामान हुआ नष्ट, नर नारायण सेवा संस्थान ने भरा मायरा

Nature

समाचार गढ़, 22 मई, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र की कई सामाजिक संस्थाएं विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ी होकर उनकी मदद कर रही हैं और इन संस्थाओं की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है क्योंकि आज के जमाने में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। कस्बे की एक ऐसी संस्था जरूरतमंद परिवारों के काम आ रही है। संस्था के सदस्य जय बाहेती ने बताया कि 17 मई को कालूबास स्थित एक घर में सिलेंडर की वजह से आग लग गई। आग की वजह से घर का सारा सामन जल गया। 23 मई को घर में बेटी का विवाह होना था। ऐसे में जब इस बात की जानकारी संस्थान के सेवादार आनन्द जोशी को पता चली तो जोशी ने इस विपदा की घड़ी में परिवार की सहायता करनी चाही। जोशी ने संस्था के सदस्यों से इस संबंध में चर्चा की तब संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सु ने संस्थान के ग्रुप के द्वारा संस्थान के सभी सदस्यों से सहायता की अपील की और संस्थान की एक आवाज पर विवाह का सामान व नकद राशि मिलनी शुरू हो गई। संस्थान की तरफ से करीब डेढ़ लाख का मायरा भरा गया। जिसमें विवाह में जरूरत का सारा सामान बेटी को दिया गया। संस्था द्वारा यह दूसरा मायरा है। इससे पहले बीकानेर में एक जरूरत परिवार का मायरा भरा गया था। मायरे के दौरान अध्यक्ष सुषमा श्याम करनानी, श्याम करनानी, आनंद जोशी, विनोद कुमार तोलम्बीया, करणीदान जोशी, नारायण जोशी, मुकेश, गौरव सहित मौहल्ले के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प समाचारगढ़, 14 मई 2026। बीकानेर क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में शैक्षिक सुविधाओं…

    भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

    समाचार गढ़ 14 मई 2026। नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों को नियंत्रित रखने और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

    भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

    भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

    ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

    ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

    केरल में कांग्रेस का बड़ा फैसला, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

    केरल में कांग्रेस का बड़ा फैसला, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

    देशभर में मौसम का डबल अटैक, यूपी में आंधी-तूफान से 94 मौतें, राजस्थान में हीटवेव का कहर

    देशभर में मौसम का डबल अटैक, यूपी में आंधी-तूफान से 94 मौतें, राजस्थान में हीटवेव का कहर

    राजस्थान रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए नया नियम, अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा रियायती टिकट

    राजस्थान रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए नया नियम, अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा रियायती टिकट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights