Nature Nature

गर्मी से कोई राहत नहीं, इन जिलों के लोग रहें सावधान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Nature

समाचार गढ़, 27 मई, श्रीडूंगरगढ। दिन-रात लू और आसमान से बरस रही आग ने गर्मी का कर्फ्यू सा लगा दिया है। नौतपा के तीसरे दिन सोमवार को भी प्रदेशभर में आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तीव्र हीटवेव और ऊष्णरात्रि का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 16 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मंगलवार को 10 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट रहेगा। साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार हीटवेव का असर दो दिन और जारी रहेगा। आगामी 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। राज्य में चल रहे तीव्र हीटवेव तथा ऊष्णरात्रि का दौर आगामी 2-3 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है। वहीं, आगामी 72 घंटों के दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।
दो दिन बाद मिलेगी थोड़ी राहत
मौसम विभाग की मानें तो 29 मई से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में तथा 30 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके अलावा जून के पहले सप्ताह में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

इन जिलों में तीन दिन रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, 28 मई को अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर और 29 मई को बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर व श्रीगंगानगर में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

10 शहरों का पारा 47 डिग्री पार
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में हीटवेव से तीव्र हीटवेव (Severe heatwave) व उष्ण रात्रि (Severe Warm Night) दर्ज की गई। रविवार को फलोदी में दूसरे दिन अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री पर आ गया। एक दिन पहले शनिवार को यहां पारा 50 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में रविवार को 0.2 डिग्री की ही गिरावट हुई। इसके अलावा 10 शहरों में दिन का तापमान 47 डिग्री से अधिक पहुंच गया। जैसलमेर में 48.5, बीकानेर में 48.6, संगरिया में 48.3,फतेहपुर में 48.4 डिग्री अधिकतम तापमान रेकॉर्ड किया गया।

  • Related Posts

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामदसमाचार गढ़, बीकानेर।पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के निर्देशन में बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों…

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 10 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि अष्टमी 07:30 AM🔅 नक्षत्र विशाखा 07:56 AM🔅 करण :कौलव 07:30 AMतैतिल 07:30…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights