Nature Nature

हनुमान चालीसा की चौपाइयों से गूंज उठा पूनरासर धाम, मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्री पूनरासर धाम हनुमान चालीसा की चौपाई से सरोबार नजर आ रहा है। हनुमान जयंती पर लगने वाला पूनरासर हनुमान जी महाराज का दो दिवसीय मेला शुक्रवार से प्रारंभ हो गया । शुक्रवार को मेले में हजारों की तादाद में बाबा के भक्त हाथ में लाल धजा लिए जुबा पर पूनरासर बाबे का जयकारों के साथ पूनरासर धाम पर उमड़ पड़े । पूनरासर बालाजी भक्तों ने चूरमे का प्रसाद का भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की । श्री पूनरासर मंदिर ट्रस्ट के महावीर बोथरा ने बताया कि मंदिर प्रांगण स्थित धर्मशाला के सभी कमरे श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए खोल दिए गए हैं। मंदिर परिसर भोजनालय का भी लगातार संचालन किया जा रहा है। मंदिर में पहुंचने वाले बालाजी महाराज के भक्तों के लिए प्रसाद बनाने के लिए मंदिर की ओर से निशुल्क आटा शक्कर एवं घी प्रदान किया जा रहा है।
बोथरा ने बताया कि मुख्य मेला शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के दिन होगा एवं शनिवार सुबह चार बजे पुजारी विजय राज बोथरा द्वारा पूनरासर बाबा की अखंड महा ज्योत की जाएगी । इससे पहले बाबा की प्रतिमा को गंगा जल एवं पंचामृत से स्नान करवाया जाएगा एवं स्नान के बाद 3 किलो सोने से बाबा का स्वर्ण श्रृंगार किया जाएगा । 3 किलो सोने से बनी बाबा की प्रतिमा का स्वर्ण कवच बैंक से प्राप्त कर लिया गया है। जो कड़ी सुरक्षा में रखवाया गया है पंचामृत से बाबा को स्नान करवाया जाएगा जो बाद में दिनभर इसी पंचामृत एवं गंगा जल को चरणामृत के रूप में भक्तों को वितरण किया जाएगा । आज दिन भर भक्तों का रेला पूनरासर की ओर बढ़ रहा था भक्तों ने कतार बद्ध होकर पूनरासर बाबा के जयकारों के साथ पूनरासर बाबा का दर्शन लाभ लिया तथा पूनरासर बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया ।
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हजारों की तादाद में बाबा के भक्त यहां पहुंचकर अपने आपको धन्य मान रहे हैं।
पूनरासर धाम पर पहुंच रहे बाबा के भक्तों ने चूरमे का भोग लगाकर खेजड़ी धाम पर मोली एवं नारियल बांध कर मन्नोतिया मांगी ।
सेरूणा से लेकर श्री पूनरासर धाम तक हर तरफ बाबा के श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। पूनरासर बाबा के भक्त वाहनों तथा पैदल यात्रा करके लगातार पहुंच रहे हैं।

व्यवस्था बनाने में पुलिस चाक-चौबंद – श्री पूनरासर बालाजी महाराज के दो दिवसीय मेले को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरा अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। सेरूणा थाना अधिकारी सहित पुलिस के जवान व्यवस्था बनाने के लिए मुस्तैदी के साथ लगे हुए नजर आ रहे हैं। मेले को देखते हुए पुलिस प्रशासन बारीकी से नजर रखते हुए व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है ताकि बाबा के किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े । पुलिस के जवानों द्वारा बाबा के भक्तों को कतार बद्ध होकर दर्शन करवाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए ग्रामीण भी पूरा सहयोग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights