Nature Nature

8 जून को नहीं होगा नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण, ऐन मौके पर बदली तारीख

Nature

समाचार गढ़, 06 जून, दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद दिल्ली में सरकार बनाने की खींचातानी अभी भी जारी है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक नरेंद्र मोदी 9 जून की शाम 6 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले शपथ ग्रहण की तारीख 8 जून को तय की गई थी।

एनडीए के दलों ने नड्डा को सौंपा समर्थन पत्र

इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत नहीं मिला, जिसके बाद सरकार बनाने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी। इससे पहले बुधवार (5 जून) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुनाव गया था.एनडीए की बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना समर्थन पत्र सौंपा था।

एनडीए की बैठक के प्रस्ताव में कहा गया, “एनडीए के दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुटता के साथ लड़ा और जीता। हम सभी नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए को अपना नेता चुनते हैं. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शपथ ग्रहण से दिल्ली में होगी बीजेपी की मीटिंग

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के पहले दिल्ली में दो मीटिंग होगी. पहली मीटिंग 7 जून को होगी, जिसमें बीजेपी के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पहुंचेंगे। इसमें लोकसभा चुनाव के नतीजे को लेकर समीक्षा की जाएगी, जिसमें पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी भी मौजूद होंगे। इसके बाद अगले दिन 8 जून को दूसरी मीटिंग हो सकती है, जिसमें बीजेपी के सभी सांसद मिलकर नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुनेंगे।

इस बार बीजेपी को नहीं मिली बहुमत

इस लोकसभा चुनाव में एनडीए को भले ही बहुमत मिल गई है, लेकिन उन्हें इंडिया गठबंधन से बराबर की टक्कर मिली है। इस लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 293 सीटों पर, इंडिया गठबंधन 234 सीटों पर और अन्य ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की. बीजेपी इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन दोहरान में नाकाम रही है. खासकर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में बीजेपी को जबरदस्त नुकसान हुआ है।

  • Related Posts

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं,…

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5-6 लोगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights