Nature Nature

1 जुलाई को होना था विवाह, विवाह से पहले गहने व नगदी के साथ युवती गायब, युवक के खिलाफ़ मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 15 जून, श्रीडूंगरगढ़। आने वाली 1 जुलाई को था विवाह, विवाह की तैयारियां के बीच एक परिवार में युवती के गायब होने से परिजन परेशान। युवती के पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। युवती के पिता उदाराम निवासी केऊ ने पुलिस को बताया कि उसके एक बेटे व बेटी का रिश्ता सुजानगढ़ तय किया हुआ है। आगामी 1 जुलाई को विवाह होना था। शुक्रवार को दिन में पीले चावल किए और रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया। सुबह परिजन उठे तो उसकी पुत्री घर से गायब मिली। परिजनों ने गांव व रिश्तेदारी में पुछताछ करी पर युवती का कही पता नही चला। पिता ने बताया की युवती अपने साथ अलमारी में रखे 2 लाख नगदी, सोने की टुस्सी, सोने की रखड़ी, चांदी की पायल व तागड़ी ले गई है। परिवादी ने जोधासर निवासी पप्पूराम पुत्र रूपाराम मेघवाल पर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाया। उसने बताया कि आरोपी करीब 6 माह से मेरी पुत्री को तंग परेशान कर रहा है। वह एक दिन हमारे घर आया और मेरी बेटी से विवाह करने की बात कहने लगा इस पर सामाजिक पंच पंचायती भी हुई। अब आरोपी युवती को बहला फुसला कर नगदी व गहनों के साथ भगा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्रसिंह को दी गई है।

  • Related Posts

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। बांग्लादेश में लगातार बढ़ती हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच हालात संभालने के लिए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी ढाका…

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights