Nature Nature

दहेज के लिए विवाहिता को निकाला घर से, थाने में मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 23 जून, श्रीडूंगरगढ़। महिला को दहेज के लिए घर से निकालने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। 25 वर्षीय झुमादेवी पुत्री मांगीलाल बावरी निवासी बिग्गाबास रामसरा ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 8 साल पहले हुलास पुत्र रामुराम बावरी निवासी सांडवा के साथ हुआ। विवाह के समय पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर गहने, घरेलू सामान व नगदी दिए थे। विवाह के समय से ही दहेज के लिए पति हुलास सहित जेठ हड़मान व सोहन, जेठ महावीर पुत्र मालाराम व जेठ लालचंद पुत्र गणेशाराम बावरी तंग व परेशान करने लगे। 30 जुलाई 2022 को उसे घर से निकाल दिया और एक मोटरसाइकिल व एक लाख रूपए लेकर आने के लिए कहा। जब 1 अगस्त 2022 को पंच पंचायती हुई तो आरोपियों ने घर बिना दहेज के घर बसाने से मना कर दिया। परिवादिया ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया तो आरोपियों ने अपनी गलती मानते हुए राजीनामा कर लिया। करीबन ढाई महिने पहले पति ने दहेज लाने को कहा तो और उसके मना करने पर जेठों के भड़काने पर उसके साथ मारपीट की व खाना देना बंद कर दिया। पीहर सूचना देने पर माँ रतनीदेवी, भाई, ताऊ, ससुराल पहुंचे और समझाईश का प्रयास किया तो पति ने इनके साथ भी मारपीट करते हुए स्त्रीधन लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मलकीत सिंह को सौप दी है।

  • Related Posts

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।श्रीडूंगरगढ़ स्थित सुमित शिक्षण संस्थान विद्यालय में बुधवार को कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।…

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 11 फरवरी 2026। बजट प्रतिक्रियाराजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए इसे युवाओं, कौशल विकास और स्वरोजगार को समर्पित दूरदर्शी बजट है।राजस्थान स्टेट टेस्ट एजेंसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights