Nature Nature

राजस्थान में प्री-मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज से इन जिलों में होगी बारिश

Nature

समाचार गढ़, 23 जून, राजस्थान। प्री-मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में आज से चार दिन तक प्रदेश के 16 जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो प्रदेश में अगले 3-4 दिन और बारिश जारी रहने की संभावना है। 24-25 जून को कोटा-उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि बारिश के बाद अधिकांश शहरों में पारे में गिरावट आई है, जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिलने लगी है।

राजस्थान के झालावाड़, कोटा, अजमेर, जालौर, सिरोही सहित कुछ अन्य शहरों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। डूंगरपुर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ करीब पौने घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अजमेर में 36.7, कोटा में 40.4, चित्तौड़गढ़ में 2, बारां में 5.5, जालौर में 14.5, डूंगरपुर में 4.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के लिहाज से शनिवार को जयपुर का दिन सूखा रहा। जयपुर में दिनभर धूप खिली, हालांकि आसमान में हल्के बादल नजर आए।

11 शहरों का पारा 40 पारराजस्थान के शनिवार को 11 शहरों का पारा 40 पार दर्ज किया गया। 42 डिग्री के साथ बाड़मेर का दिन और 32.8 डिग्री के साथ फलौदी की रात सबसे गर्म रही। फलौदी के अलावा धौलपुर का रात का पारा ही 30 पार रहा। बाड़मेर के अलावा पिलानी, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर, धौलपुर, डूंगरपुर, जालौर,फतेहपुर और करौली का पारा 40 पार दर्ज किया गया। आगामी दिनों में बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी आने से पारे में बढ़ोतरी की संभावना है।

जानिए चार दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में आज से चार दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के जिन शहरों में आकाशीय बिजली गिरने और मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। उनमें पाली, जालौर, उदयपुर, टोंक, सिरोही, सवाईमाधोपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां और बांसवाड़ा जिले का नाम शामिल है। इसके अलावा अजमेर में 25-26 जून, जयपुर में 26 जून और बाड़मेर में 23-24 जून को बारिश होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights