Nature Nature

बालिका छात्रावास में अभयसिंहपूरा के महिया परिवार ने की, कमरा निर्माण की घोषणा

Nature

समाचार गढ़, 23 जून, श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद सरस्वती बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में स्वर्गीय गंगाराम महिया पुत्र स्वर्गीय पन्नाराम महिया अभयसिंहपूरा की स्मृति में उनके पुत्र किशनाराम, हेमाराम एवं पौत्र भंवरलाल, आदूराम, हनुमान महिया ने एक कमरा मय बरामदा निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश मदन गोपाल आर्य ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत एवं पूर्ण मनोयोग से शिक्षा के प्रति समर्पित होकर कर्मयोगी बनोगे तो सफलता निश्चय ही मिलेगी। पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया ने समाज की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु छात्रावास मैनेजमेंट एवं दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस संस्था में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने छात्रावास परिसर की प्रगति रिपोर्ट एवं प्रस्तावित कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, सहीराम आर्य, कोडाराम भादू, प्रभूराम बाना, हरिराम नेण, प्रेम प्रकाश महिया, मुखराम, कानाराम महिया सहित छात्रावास में अध्ययनरत छात्र उपस्थित रहे। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने दानदाता परिवार एवं सभी का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    समाचार गढ़। अगर आप गुटखा, पान मसाला या तंबाकू-निकोटीन वाले उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं या इनके कारोबार से जुड़े हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। सरकार ने…

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की ताजा रिपोर्ट में बड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

    Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights