Nature Nature

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में विधायक ताराचंद सरस्वत और कार्यकताओं ने किया याद

Nature

समाचार गढ़, 23 जून, श्रीडूंगरगढ़। आज श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी और देशभक्त, परम श्रद्धय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ पर शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत की अध्यक्षता में बलिदान दिवस के रूप में बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत रहे। इस अवसर विधायक ताराचंद सारस्वत ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी और देशभक्त, परम श्रद्धय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चरणारविन्दों में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने संबोधन में मुखर्जी जी को याद करते हुए कहा कि देश की एकता को और मजबूत की दिशा में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अद्वितीय प्रयासों के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी हैं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की ओर एक मजबूत तथा समृद्व राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धान्तों को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमे प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम एक समृद्ध और और सशक्त भारत निर्माण के संकल्पित हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत ने कहा भारत की एकता अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अभिजात देशभक्त व भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी और देशभक्त, परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुम्भाराम सिद्ध, हेमनाथ जाखड़, महामंत्री ,महेश राजोतिया, सुरेंद्र चुरा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, पार्षद जगदीश गुर्जर, रजत आसोपा, अशोक महावर, मूलचंद इन्दोरिया, श्याम सुंदर पुरोहित, जगदीश गुरावा, रामलाल, ओबीसी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, मदन मेघवाल, जिला कार्यकारणी सदस्य राम कुमार, सांवरमल पारीक, रामकुमार पारीक, गोविंद पारीक, शैतान सोनी, ओम प्रकाश फूलभाटी, मदनलाल पारीक, सुमेर सिंह, रजनीकांत सारस्वत, मालाराम सुनार, मोहनलाल सुनार, गणेश गिरी ,शिवकरण तावनियाँ, मनीराम तावनियाँ रिड़ी, अर्जुनलाल शर्मा जैतासर, घनश्याम बिहानी, भगवान सिंह तंवर, नंदू राजपुरोहित, सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। जिस बेटी को मृत समझकर परिवार अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा था, वह अचानक अपने ही ताबूत में हिलने लगी। मां ने जब यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights