Nature Nature

18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू, नवनिर्वाचित सांसद लेंगे शपथ

Nature

समाचार गढ़, 24 जून 2024। लोकसभा चुनाव के बाद संसद का पहला सत्र आज शुरू होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाएंगी. इसके बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री से सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। करीब 280 नवनिर्वाचित सांसद आज शपथ लेंगे, जबकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत बाकी 264 सांसद कल शपथ लेंगे.सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने पर विवाद बढ़ने की संभावना है। प्रोटेम स्पीकर का पद अस्थायी है और पारंपरिक रूप से संसद के सबसे वरिष्ठ सदस्य को दिया जाता है। कांग्रेस ने महताब के प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने का विरोध किया है। कांग्रेस का कहना है कि सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य दलित नेता और केरल से आठ बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश हैं. लेकिन उन्हें नजर अंदाज किया गया है।

लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को

लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को किया जाएगा. नए अध्यक्ष के चुने जाने तक, प्रोटेम स्पीकर लोकसभा के पहले कुछ सत्रों की अध्यक्षता करता है और नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव करवाता है। नवनिर्वाचित 18वीं लोकसभा की पहली बैठक के दो दिन बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए लोकसभा अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकते हैं। स्पीकर का चुनाव साधारण बहुमत से होता है।

विपक्ष उठा सकता है पेपर लीक का मुद्दा

संसद के पहले सत्र में हंगामा भी देखने को मिल सकता है. विपक्ष द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं NEET और NET में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया जा सकता है। बढ़ते विवाद के बीच, केंद्र ने शनिवार को NTA के महानिदेशक सुबोध सिंह को हटा दिया और एजेंसी के कामकाज की समीक्षा करने और परीक्षा सुधारों की सिफारिश करने के लिए सात सदस्यीय पैनल का गठन किया है।

कांग्रेस ने पिछले हफ्ते परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे और विपक्ष छात्रों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएगा।

  • Related Posts

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने एक अहम फैसले में तलाकशुदा पत्नी को मिलने वाले स्थायी गुजारा भत्ते को 25 लाख रुपए से बढ़ाकर…

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights