Nature Nature

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ कई बीमारियों के लिए भी फायदेमंद है गोंद कतीरा

Nature

समाचार गढ़, 23 जून,श्री डूंगरगढ़। गर्मियों में गोंद कतीरे का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को ठंडक देता है, जिससे आप हीट स्ट्रोक जैसी प्रॉब्लम से बच सकते हैं। इसका सेवन शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। यह इम्यून सिस्टम के लिए भी बहुत अच्छा है।

इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ, वेट लॉस और डायबिटीज के लिए भी अच्छे हैं। गोंद कतीरे को कुछ देर भिगोकर, फिर उसका ड्रिंक बनाकर सेवन किया जाता जाता है। इससे आपको फाइबर की भी मात्रा मिलती है। आइए जानते है गोंद कतीरे के फायदों के बारे में।

पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है

गोंद कतीरा का सेवन पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। यह कब्ज को दूर करने के साथ, पेट के अन्य समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।

शरीर को ठंडक प्रदान करता है

गोंद कतीरा का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है और यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है। गर्मियों में इसका सेवन विशेष रूप से लाभकारी होता है। इसे पानी में भिगोकर दूध या पानी के साथ मिक्स कर के इसका सेवन कर सकते हैं।

स्किन हेल्थ के लिए अच्छी है

गोंद कतीरा का उपयोग स्किन हेल्थ के लिए भी अच्छा है। यह त्वचा में नमी को बनाए रखता है और सूजन को भी कम करने में मददगार है। इससे स्किन में हाइड्रेशन मिलती है।

वजन घटाने में मददगार

गोंद कतीरा में फाइबर की उच्च मात्रा होती हैए जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। ये भूख को कंट्रोल करने का काम करता है। जिससे आप अत्यधिक कैलोरी का सेवन करने से बच जाते हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करता है

गोंद कतीरा के सेवन ब्लड शुगर के लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर बनाए रखता है और डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है

गोंद कतीरा का सेवन शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। गोंद कतीरा के ड्रिंक में आप चिया सीडस भी मिक्स कर सकते हैं। इससे शरीर को तत्काल ऊर्जा मिलती है और थकान कम महसूस होती है।

हड्डियों के लिए लाभकारी है

गोंद कतीरा में कैल्शियम की हाई मात्रा पाई जाती है। जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या का खतरा कम होता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की मौजुदा हालात पर जताई चिंता, कहा- बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में फंस सकती

    समाचार गढ़, 16 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड दौरे के दौरान द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताई।…

    अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा-कारतूस नेटवर्क की जांच तेज

    समाचार गढ़, 16 मई 2026। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस सप्लाई करने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की मौजुदा हालात पर जताई चिंता, कहा- बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में फंस सकती

    प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की मौजुदा हालात पर जताई चिंता, कहा- बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में फंस सकती

    अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा-कारतूस नेटवर्क की जांच तेज

    अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा-कारतूस नेटवर्क की जांच तेज

    23 वर्षीय विवाहिता को मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर दी धमकी

    23 वर्षीय विवाहिता को मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर दी धमकी

    राजस्थान समेत कई राज्यों में लू का कहर, अब सुपर अल नीनो ने डराया, जल्दी आएगा मानसून, फिर भी सूखे का खतरा क्यों?

    राजस्थान समेत कई राज्यों में लू का कहर, अब सुपर अल नीनो ने डराया, जल्दी आएगा मानसून, फिर भी सूखे का खतरा क्यों?

    श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

    श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

    NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

    NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights