Nature Nature

मन की बात सुनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवार के नाम लगाए पौधे

Nature


समाचार गढ़, 30 जून। श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। जिसमें मोदी ने ऐसे देशवासियों की चर्चा की जो अपने कामों से समाज में और देश में बदलाव ला रहे है और हमारी समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास, विकसित भारत बनाने के प्रयास में काम कर रहे है। मन की बात पर मोदी ने कहा कि सबसे अनमोल रिश्ता मां का है और इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है जिसका नाम है एक पेड़ मां के नाम। प्रत्येक देशवासी ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी मां के साथ मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाए। इस अभियान में सबको मां के प्रति अपना सम्मान जताने का अवसर दिया है। इसमें एक और लाभ होगा मां के नाम पेड़ अभियान में मां का सम्मान भी होगा और इससे धरती मां की रक्षा भी होगी।
इस दौरान भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में ज़िला प्रभारी ओम सारस्वत के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद सिद्ध समाज गुरु जसनाथ जी की बाड़ी में पौधारोपण करके पर्यावरण सुरक्षा का सन्देश दिया। इस दौरान बीकानेर जिला प्रभारी ओम सारस्वत चुरू के साथ ज़िला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, विधानसभा संयोजक लीलाधर बोथरा, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, एडवोकेट किशनलाल छिम्पा, शिवानन्द शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, पार्षद जगदीश गुर्जर, युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणियाँ, मूलचंद इंदोरिया, पार्षद पवन उपाध्याय, रजत आसोपा, रामसिंह जागीरदार, सुभाष स्वामी, मानकचंद बोहरा, श्यामसुंदर सोनी, नंदकिशोर पारीक, श्यामसुंदर जोशी, गणेश नाथ सिद्ध, शहर उपाध्यक्ष संदीप सारस्वत, फतेह सिंह जांगिड़, हरिशंकर पुरोहित बिग्गा, अशोक महावर, अर्जुनलाल शर्मा जैतासर एव अनेक भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related Posts

चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

समाचार गढ़ 22 अप्रैल 2026। उत्तराखंड स्थित चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने यात्रियों को सुरक्षित…

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

समाचार गढ़ 22 अप्रैल 2026। आज जम्मू-कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी है। 22 अप्रैल 2025 को श्रीनगर से करीब 95 किलोमीटर दूर बैसरन घाटी में हुए इस कायरतापूर्ण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights