Nature Nature

महापुरुष समारोह समिति ने हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल बीकानेर में प्रदान किए फ्रीज

Nature

समाचार गढ़, 3 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। महापुरुष समारोह समिति, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल बीकानेर के डॉ दिनेश चौधरी के आग्रह पर 2 फ्रीज दवाई सुरक्षित रखने एवं मरीजों की सुविधा हेतु प्रदान किए गए। मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि स्वर्गीय गोविन्द कुमार करवा श्रीडूंगरगढ़ की स्मृति में धर्मपत्नी श्रीमती आशा देवी एवं उनके पुत्रों संजय कुमार, शरद कुमार करवा द्वारा एवं स्वर्गीय शोभाचन्द जी प्रजापत श्रीडूंगरगढ़ की स्मृति में धर्मपत्नी सम्पत देवी एवं उनके पुत्रों द्वारा आर्थिक सौजन्य उपलब्ध करवाया गया । इस अवसर पर हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष डॉ पिन्टू नाहटा ने कहा कि संस्था समय समय पर पीबीएम हॉस्पिटल एवं इसकी अधीनस्थ शाखाओं में सुविधाओं में सुधार हेतु सतत प्रयत्नशील है । जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग एवं पीबीएम प्रशासन संस्था का बहुत बहुत आभारी है। संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमजन को बेहतर सुविधाएं मिले। अच्छे एवं नैक कार्यो के लिए धन की कमी नहीं । संस्था चिकित्सा के क्षेत्र में दानदाताओं, भामाशाहों के सहयोग से द्रुत गति से कार्य कर रही है । सीनियर प्रोफेसर डॉ दिनेश चौधरी, डॉ सुनील बुडानिया, डॉ आर. जी. कुमावत ने संस्था द्वारा समय समय पर सहयोग एवं दानदाताओं का आभार जताते हुए समिति के जन कल्याणकारी कार्यो की प्रशंसा की। इस अवसर पर कार्यक्रम में दानदाता परिवार के संजय कुमार करवा, डॉ कृष्णा प्रजापत एवं संस्था के तिलोकचंद गहलोत, बनवारीलाल राठी, सौरभ कुमार राठी एवं नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे

  • Related Posts

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

    बाप ले लगाए बेटे पर आरोप, माँ की बनवाई फर्जी वसीयत। समाचार गढ़। संपत्ति के विवादों में कहीं भाई भाई तो कहीं भाई बहन और कहीं बाप बेटे आमने सामने…

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    साइड में चल रहें राहगीर को मारी टक्कर, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज। समाचार गढ़। नोखा थाने में सुरपुरा निवासी किशनाराम पुत्र गुमानाराम जाट ने एक कार चालक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक खबरें पढें एकसाथ:

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक खबरें पढें एकसाथ:

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights