Nature Nature

दिन के इस समय पिएंगे किशमिश का पानी, तो खून बढ़ेगा, कोलस्‍ट्रॉल भी हो जाएगा कंट्रोल

Nature

समाचार गढ़, 15 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। इन दिनाें हर घर में किशमिश की डिमांड बढ़ गई है। कई लोग सूखी किशमिश चबाते हैं तो कई लोग इसे भिगोकर सुबह के समय खाना पसंद करते हैं। सही मायने में किशमिश गुणों की खान है। इसमें आयरन, पोटेशियम, मैग्‍नीशियम, कैल्शियम और फाइबर अच्‍छी मात्रा में होता है। हालांकि, बेहतर और स्‍वस्‍थ जीवन के लिए किशमिश का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

पर क्‍या आप जानते हैं कि किशमिश का पानी पीने का सही समय क्‍या है। कुछ लोगों की राय है कि इसे सुबह खाली पेट पीना चाहिए, तो कुछ कहते हैं कि शाम के समय ये ज्यादा असरदार होता है। तो आइए न्‍यूट्रिशन एक्‍सपर्ट से जानते हैं आखिर दिन के किस समय पी सकते हैं किशमिश का पानी।

कब पीना चाहिए किशमिश का पानी

ब्रेकफास्‍ट के दौरान और शाम के समय किशमिश का पानी पीना अच्‍छा होता है। हालांकि, जिन लोगों को एनीमिया है या फिर जिनका वजन नहीं बढ़ रहा, उन्‍हें सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना चाहिए। लेकिन एक स्‍वस्‍थ व्‍यक्ति अगर ब्रेकफास्‍ट या शाम को इसका सेवन करता है, तो इससे अच्‍छे रिजल्‍ट्स मिलते हैं।

बढ़िया डिटॉक्‍स वॉटर

किशमिश का पानी बेहतरीन डिटॉक्‍स वॉटर है। यह लिवर के लिए बहुत अच्छा है। इसे पीने से लिवर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। रातभर पानी में भिगोई हुई किशमिश ब्‍लड प्यूरिफिकेशन का भी काम करती है।

डायबिटीज को कंट्रोल करे

किशमिश खाने के एक घंटे बाद एंटीऑक्सीडेंट लेवल काफी बढ़ जाता है, जो ब्लड शुगर मेंटेन रखने में मदद करता है। इससे ब्रेन के काम करने की क्षमता में भी सुधार होता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करे

खाली पेट भीगी हुई किशमिश का पानी हेल्‍दी गट को बनाए रखता है। इसके सेवन से शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम करने में काफी मदद मिलती है। इसमें डायटरी फाइबर और पॉलीफेनॉल भी पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ने नहीं देते।

खून बढ़ाएं

किशमिश आयरन का बेहतरीन सोर्स है। इसकी मदद से ऑक्‍सीजन सप्‍लाई और ब्‍लड सेल्‍स का निर्माण अच्‍छे से होता है। आहार में पर्याप्त आयरन न होने से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। जिसे एनीमिया कहते हैं। नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ हेल्‍थ में पब्लिश एक स्‍टडी के मुताबिक खून की कमी के कारण व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ और थकावट महसूस होती है।

कैसे बनाएं किशमिश का पानी

किशमिश का पानी बनाने के लिए दो कप पानी उबालें और फिर इसे आंच से उतार लें।अब इसमें एक कप किशमिश मिलाएं।किशमिश को रात भर 8 घंटे तक भीगने दें।सुबह उठकर इस पानी को छान लें और पी जाएं।आप चाहें तो भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर इसे रिफ्रेशमेंट ड्रिंक के तौर पर भी पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    समाचार-गढ़ 7 अक्टूबर, 2026। भारत में विदेशी युवतियों को कथित तौर पर अवैध तरीके से दाखिल कराने वाले नेटवर्क की जांच में घुसपैठ के नए रास्तों और संपर्कों की जानकारी…

    Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

    समाचार-गढ़ 7 अक्टूबर, 2026। नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

    Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

    Pakistan News: ड्रोन के खौफ में चेकपोस्ट पर लगाया मछली पकड़ने का जाल, पाकिस्तान पुलिस का अनोखा इंतजाम

    Pakistan News: ड्रोन के खौफ में चेकपोस्ट पर लगाया मछली पकड़ने का जाल, पाकिस्तान पुलिस का अनोखा इंतजाम

    PM Modi 25 Years: ‘We Will Do It’… 25 साल की जनसेवा पूरी होने पर PM मोदी ने बताया आगे का मिशन

    PM Modi 25 Years: ‘We Will Do It’… 25 साल की जनसेवा पूरी होने पर PM मोदी ने बताया आगे का मिशन

    Jharkhand News: साड़ी में नंगे पांव दौड़ी कविता महतो, 1600 मीटर की रेस 6 मिनट में पूरी कर चौंकाया

    Jharkhand News: साड़ी में नंगे पांव दौड़ी कविता महतो, 1600 मीटर की रेस 6 मिनट में पूरी कर चौंकाया

    Form 6 Row: राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 को गैर-कानूनी नहीं कहा

    Form 6 Row: राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 को गैर-कानूनी नहीं कहा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights