Nature Nature

बारिश के मौसम में जहर बन जाते हैं ये फूड, खाने से होता है पछतावा

Nature

समाचार गढ़, 18 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। बरसात के मौसम में भोजन का काफी ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान कुछ चीजें खाने से तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ सकती है। कुछ चीजें हेल्दी दिखती हैं मगर इनकी वजह से बार-बार बीमारी होती रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट मानसून में खाने की साफ सफाई को लेकर काफी सावधान रहने की सलाह देते हैं।

इन चीजों को खाने से पेट में कीड़े, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग, खांसी, जुकाम, बुखार, न जाने कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इंफेक्शन से बचने के लिए आपको इन फूड्स को खाने से बचना चाहिए या सावधानी रखनी चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां पोषण से भरी होती हैं। लेकिन बारिश के मौसम में इन्हें खाने से कुछ बीमारियां हो सकती हैं। मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, मेथी और सलाद की पत्तियों में कीटाणु और बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं। इन सब्जियों को अच्छे से साफ करना मुश्किल होता है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है

फ्राइड फूड

समोसा, पकोड़ा और अन्य तले हुए खाद्य पदार्थ मानसून के मौसम में खाने से बचना चाहिए। तले हुए खाद्य पदार्थों में तेल का उपयोग अधिक होता है, जिससे पेट में अपच, गैस, और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बरसात में यह समस्याएं ज्यादा परेशान कर सकती हैं।

जल्दी सड़ने वाले फल

कटे हुए फल, तरबूज, खरबूज आदि जल्दी सड़ जाते हैं। इनके अंदर बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए सड़क पर बिकने वाले खुले फलों या फूड का सेवन न करें।

दही और अन्य डेयरी उत्पाद

मानसून के मौसम में दही और अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। उच्च नमी के कारण ये उत्पाद जल्दी खराब हो सकते हैं और पेट संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। दही की वजह से गले में सूजन, कफ, खांसी-जुकाम हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    जयपुर में अंजू पारख की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

    समाचार गढ़ 16 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री अंजू पारख ने जयपुर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की राजनीतिक स्थिति,…

    लोकसभा में तीन अहम संशोधन विधेयक पेश, सरकार को मिला बहुमत

    समाचार गढ़ 16 अप्रैल 2026। नई दिल्ली: लोकसभा में गुरुवार को तीन महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक पेश किए गए, जिनमें परिसीमन विधेयक 2026, संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और *केंद्र शासित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में अंजू पारख की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

    जयपुर में अंजू पारख की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

    लोकसभा में तीन अहम संशोधन विधेयक पेश, सरकार को मिला बहुमत

    लोकसभा में तीन अहम संशोधन विधेयक पेश, सरकार को मिला बहुमत

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

    राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

    नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों पर सख्ती: टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच, सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

    नेशनल हाईवे पर  ओवरलोड वाहनों पर सख्ती:  टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच,  सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights