Nature Nature

पालिका की साधारण सभा में पार्षदों का हंगामा, तीन एजेंडे सर्वसम्मति से पारित, सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग

Nature

समाचार गढ़, 18 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक आज गुरूवार को पालिका के सभागार हॉल में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए सफाई कार्यों की निविदा, घर-घर कचरा संग्रहण कार्यों की निविदाएं, स्ट्रीट लाईट ऑन-ऑफ़ एवं रिपेयरिंग की निविदा की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्तावों पर सदन की मुहर लगी। बैठक में कस्बे के बिगड़े हालातों पर पार्षदों ने जोरदार हंगामा भी किया।

कस्बे में सफाई, रोड लाईट के टेंडर निकालने की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने के बाद अब भी टेंडर जारी होने में 20 दिन और लग जाएंगे। ऐसे में पार्षद संतोष बोहरा ने 7 दिन तक रात में अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर कस्बे के बिगड़े हालत को सुधारने की बात कही। पार्षद भरत सुथार ने वार्ड 32 व 33 के मध्य की गली में स्थाई जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने के लिए बडा नाला लगाने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने सफाई नहीं होने पर रोष जताया और साईनाथ फर्म की जांच करने की मांग की उनका कहना है कि टेंडर 575 रूपये प्रति ट्रोली के हिसाब से हुआ जबकि भुगतान 750 रूपये प्रति ट्रॉली अब किया गया है। बैठक में पार्षद अरुण पारीक, पार्षद जगदीश जगदीश गुर्जर] 9 की पार्षद झणकार देवी, वार्ड 4 से पार्षद प्रकाश मलघट, वार्ड 23 के पार्षद रामसिंह जागीरदार, वार्ड 32 के सुलतान राजपूत, वार्ड 3 से पार्षद संतोष बोहरा, पार्षद विनोद गिरी, पार्षद सत्यनारायण, पार्षद मघराज तेजी, वार्ड 20 से युसुफ खां, वार्ड 22 से दाउद अली ने अपने-अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं व वार्ड में होने वाले जरूरी कार्यो से संबंधित प्रस्ताव रखे।

Related Posts

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights