Nature Nature

बिग्गाबास रामसरा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, उपखण्ड अधिकारी सहित, अन्य अधिकारी रहे मौजूद

Nature

समाचार गढ़, 18 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत ग्रामीण अंचल में पौधारोपण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, ग्राम विकास अधिकारी सुभाष बुरड़क ने बिग्गा बास रामसरा की श्मशान भूमि पर पौधारोपण किया।
एसडीएम ने ग्राम वासियों द्वारा पिछले तीन वर्षों में यहां किए गए पौधारोपण का अवलोकन किया। लगभग सभी पौधे अच्छी स्थिति में मिले। एसडीएम ने कहा कि पौधे लगाने से अधिक महत्वपूर्ण इनका संरक्षण है।
आयोजन से जुड़े सरवन राम कड़वासरा ने बताया कि ग्राम पंचायत की श्मशान भूमि पर पिछले 3 वर्षों में एक हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें से 95 प्रतिशत से अधिक पौधे जीवित हैं। आने वाले समय में और अधिक पौधे लगा क्षेत्र को हरा-भरा किया जाएगा।
इस दौरान प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा, नेमीचंद कड़वासरा, मदनलाल आचार्य, सरवन राम कड़वासरा, लक्ष्मण जाखड़, भंवरलाल जाखड़, शेराराम नायक, गोपाल सिहाग, आदू जाखड़, अध्यापक रन सिंह, सरवन नायक, नारायण गिल, बजरंग शर्मा, दिनेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, रामकरण जाखड़, श्रीराम जाखड़, रामू दास स्वामी, सूजाराम मेघवाल, बद्री नायक, गोरखा राम पूनिया, डॉ. मानाराम जाखड़, चतरू सारण, हनुमान सिंह चाहर, मामराज चाहर , मगाराम सारण, सरवन सहू, गिरधारी सिंह भाटी, रोहतांग सिंह खींची, रूपा राम जाखड़, कानाराम गिला, मुखराम गिला सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने बच्चों को कॉपी तथा पेन वितरित किए।

Related Posts

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights