Nature Nature

चौरड़िया ने मनाई जैन संस्कार विधि से 43वीं वैवाहिक वर्षगांठ

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा तुलसीराम चोरड़िया एवं श्रीमती प्रेमलता चोरड़िया की 43वीं वैवाहिक वर्षगांठ जैन संस्कार विधि से आज शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे मनाई गई।
संस्कारक प्रदीप पुगलिया, चमन श्रीमाल ने समवेत मांगलिक मंत्रोच्चार के साथ मंगलभावना पत्र स्थापित कर विवाह की वर्षगांठ विधि को आनन्द के साथ संपादित किया। पारिवारिक महिलाओं ने सुमधुर मंगलाचरण की प्रस्तुति दी।
तेरापंथ युवक परिषद ने चोरड़िया परिवार को शुभकामनाओ के साथ मंगलकामनाएँ प्रेषित की। 43वीं वैवाहिक वर्षगांठ के इस शुभ अवसर पर दापंत्य ने आज मिठाई का त्याग किया व परिवारजनों ने धारणा अनुसार त्याग एवं संकल्प लिया।
परिषद की ओर से चोरड़िया परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्कारक प्रदीप पुगलिया व चमन श्रीमाल ने किया। चोरड़िया परिवार की ओर से तुलसीराम चोरड़िया ने तेरापंथ युवक परिषद एवं संस्कारको के प्रति आभार ज्ञापित किया। बता दें कि चोरड़िया अणुव्रत समिति के परामर्शक हैं तथा श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के पूर्व मंत्री व श्री ओसवाल पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष पुखराज बरडिया, रोहित सुराणा, प्रवीण बोथरा, अशोक कुमार बोथरा, हीरालाल पुगलिया सहित जैन समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे तथा सभी ने इस अवसर पर चोरड़िया दंपति को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज समाचार गढ़, 9 फरवरी 2026। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में…

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    नाथद्वारा पाटोत्सव सम्पन्न साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान साहित्य मण्डल ने साहित्य विभूषण की मानद उपाधि से किया अलंकृत। समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। साहित्यिक गतिविधियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights