Nature Nature

रूणेचा रा राजा अजमाल जी रा कंवरा म्हारो हैलो सुणो नी रामा पीर, पैदल यात्रियों के जयकारों से गूंजा बीकानेर जयपुर नेशनल हाईवे

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 27 जुलाई 2024। भादवे का महीना नजदीक आने के साथ ही पैदल यात्रियों की चहल कदमी शुरू हो गई है। भक्तो में उल्लास और उमंग का माहौल नजर आने लगा है।इसी के साथ पैदल यात्रा को लेकर पैदल यात्री संघों ने भी तैयारिया शुरू कर दी है।
आज झुंझुनूं जिले के लोयल से रामदेवरा पैदल यात्रियों का संघ नाचते गाते हुए नेशनल हाईवे ग्यारह से गुजरा तो वातावरण भक्ति रस में हिलोरे मारता हुआ नजर आया ।संघ के सभी पैदल यात्रियों ने हाथो ध्वजा लिए पैरो में घुंघरू बांधे, जुबां पर रामसा पीर का जयकारा लगाते हुए नाचते गाते हुए रामदेवरा की ओर बढ़ रहे हैं।संघ के यात्री ने बताया कि यह संघ झुंझुनूं के लोयल से दसवीं फेरी लगाने जा रहा है।संघ में युवा, बूढ़े, महिला, बच्चे सभी शामिल हैं। संघ के साथ चल रहे सेवा वाहनों पर लहरा रही बाबा रामदेव जी महाराज की ध्वजा हर किसी को आकर्षित करने के साथ साथ वाहनों पर बज रहे धार्मिक भजनों से नेशनल हाईवे भक्ति रस में हिलोरे लेता हुआ नजर आया। यात्रियों से जब समाचार गढ़ के संवाददाता ने पूछा कि इतनी लम्बी दूरी तय करके रामदेवरा जा रहे हो थकावट महसूस नहीं होती- तो यात्रियों ने मुस्कराते हुए कहा कि थकावट तो दूर की बात पूरे रास्ते में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी महसूस नही होती हैं।
दूसरी ओर श्री डूंगरगढ़ अंचल से रामदेरा जाने वाले पैदल यात्री संघों ने भी तैयारिया तेज कर दी है श्री डूंगरगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी संख्या में श्रद्धालु रामदेवरा,झोरड़ा, तोलियासर, पुनरासर, सालासर धोक लगाने के लिए पैदल जाते हैं।सभी पैदल यात्री संघों ने अपनी अपनी तैयारिया शुरू कर दी है।वहीं भादवा का महीना शुरू होने के साथ ही जागरणों का दौर भी शुरू हो जायेगा।

बीकानेर जयपुर नेशनल हाईवे पर सातलेरा गांव से गुजरता रामदेवरा पैदल यात्री संघ ।
नाचते गाते हुए रामदेवरा की ओर बढ़ रहा बाबा रामसा पीर का कारवां ।

  • Related Posts

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights